अगस्त 28, 2026 5:34 अपराह्न
33
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने नेपाल में फंसे सिक्किमवासियों से बात की
सिक्किम सरकार, नेपाल में बाढ़ की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है। सरकार वहां फंसे सिक्किम निवासियों की सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए समुचित कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने तिब्बत की ओर स्थित सागा काउंटी में सुरक्षित सिक्किम के आठ निवासियों से फोन पर बात की। सिक्किम सरकार ने कल नेपाल में अचानक बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कार्य बल का गठन किया ताकि फंसे सिक्किम निवासियों को प्रभावी समन्वय और समय पर सहायता सुनिश्चित की जा सके। कार्य बल आपदा प्रभावित सिक्किम नागर...