अक्टूबर 22, 2026 2:20 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता साहिब हासी देवी जी की जयंती के अवसर पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब हासी देवी जी की 200वीं जयंती के अवसर पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस कार्यक्रम में सिंधी समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए। पूज्य माता हासी देवी जी ऐतिहासिक शदाणी दरबार की पांचवीं प्रमुख थीं। शदाणी दरबार सिंधी समुदाय का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है।

राष्ट्रपति मुर्मु रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। ये कार्यक्रम नुआखाई उत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति कल मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे बस्तर दशहरा के प्रमुख आयोजन पारंपरिक ‘मुरिया दरबार’ में शामिल होंगी। बस्तर दशहरा देश के अन्य हिस्सों में मनाए जाने वाले दशहरे से अलग और अनूठा पर्व है।