अप्रैल 14, 2026 9:23 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: बिजली संयंत्र में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत, 15 अन्य घायल

छत्तीसगढ़ के साकती जिले में आज एक बिजली संयंत्र में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कुछ श्रमिकों के संयंत्र में फंसे होने की आशंका है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है और फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के प्रयास जारी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिजली संयंत्र में हुई दुर्घटना में मरने वालों के प्रति दुख व्‍यक्‍त किया है। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रत्‍येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए देने की घोषणा की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला