राजस्व खुफिया निदेशालय-डी.आर.आई. ने चेन्नई बंदरगाह से भारत आ रहे अवैध पटाखों की तस्करी के दो प्रयासों को नाकाम किया है। ये पटाखे चीन में बनाये गये थे। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि अधिकारियों ने चीन से आ रहे दो कंटेनरों को जब्त किया, जिनमें ट्रॉली बैग और स्प्रेयर लदे होने की सूचना दी गई थी। लेकिन जांच में पाया गया कि कंटेनरों में लगभग छियालीस हजार पटाखे छिपाए गए थे। एक अन्य मामले में, चेन्नई सीमा शुल्क विभाग ने चीन के पटाखों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भी पर्दाफाश किया है।
News On AIR | जून 28, 2026 7:16 पूर्वाह्न
डी.आर.आई. ने चेन्नई बंदरगाह पर अवैध पटाखों की तस्करी के दो प्रयास विफल किए