सितम्बर 20, 2026 9:35 अपराह्न

printer

सीबीएसई ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के आह्वान पर ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

सीबीएसई के अनुसार, इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, रोकथाम और स्वस्थ तथा जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों से सीधे संवाद करना था।