केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई) ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रति प्राप्त करने की अंतिम तिथि आज तक के लिये बढ़ा दी है। बोर्ड ने कहा कि छात्रों को आवेदन करने का पर्याप्त समय देने के लिए यह फैसला किया गया है। आज उत्तर पुस्तिका की आखिरी स्कैन प्रति उपलब्ध करा दिये जाने के बाद भी पोर्टल दो दिन तक खुला रहेगा।
बोर्ड ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिये आवेदन करने की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
News On AIR | मई 25, 2026 6:42 पूर्वाह्न
सी.बी.एस.ई ने बढ़ाई बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रति प्राप्त करने की अंतिम तिथि