उत्तराखंड

सितम्बर 20, 2023 8:09 अपराह्न

views 42

चंपावत स्थित राष्ट्रीय शीतजल मत्स्यिकी अनुसंधान केंद ने विलुप्त हो रही ‘‘वाग्रा बैरिल’’ मछली के 5000 अंडों को विकसित करने में सफलता हासिल की

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में विलुप्त हो रही देशी मछली ‘‘वाग्रा बैरिल’’ के संरक्षण में चंपावत स्थित राष्ट्रीय शीतजल मत्स्यिकी अनुसंधान केंद को बड़ी सफलता मिली है। निदेशालय ने 3 साल की अनुसंधान के बाद 5 हजार से अधिक अंडों को विकसित करने में सफलता हासिल की है। शीतजल अनुसंधान निदेशालय के प्रभारी वैज्ञ...

सितम्बर 20, 2023 8:08 अपराह्न

views 44

राज्य सरकार ने प्रदेश में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए गौसदनों के विस्तार और निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए

राज्य सरकार ने प्रदेश में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए गौसदनों के विस्तार और निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने अधिकारियों को आज देहरादून में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के सम्बन्ध में ये निर्देश दिए। उन्होंने गौसदनों तक पशुओं को ले जाने के लिए हाईड्र...

सितम्बर 20, 2023 8:07 अपराह्न

views 41

‘‘आयुष्मान भवः अभियान’’ के तहत रुद्रप्रयाग जिले के जखोली स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया

‘‘आयुष्मान भवः अभियान’’ के तहत आज रुद्रप्रयाग जिले के जखोली स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैथोलॉजिस्ट डाक्टर मनीष ने ई-रक्तकोष और रक्तदान के लाभ व उससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एचसीएस मर्ताेलिय...

सितम्बर 20, 2023 8:06 अपराह्न

views 61

टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भरवाकाटल में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया

टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भरवाकाटल में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के तहत गांव की मह...

सितम्बर 20, 2023 8:03 अपराह्न

views 25

उत्तराखंड में पर्यटन, वेलनेस और प्राकृतिक व जैविक कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं–राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा है कि राज्य में पर्यटन, वेलनेस और प्राकृतिक व जैविक कृषि के क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी को पर्यटन से जोड़ने की जरूरत है। राज्यपाल ने देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार को...

सितम्बर 20, 2023 3:42 अपराह्न

views 30

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल कलेक्शन केंद्र का शुभारम्भ किया

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल कलेक्शन केंद्र का शुभारम्भ किया। इस पैथोलॉजीकल कलेक्शन केंद्र में ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड सहित लगभग 270 प्रकार की जाँचें निःशुल्क की जाएगी। श्रीमती रतूड़ी ने इसे ...

सितम्बर 20, 2023 2:50 अपराह्न

views 34

उत्तराखंड का वन क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है– मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा है कि राज्य का अधिकतम भूभाग वन क्षेत्र होने के कारण यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों और प्रभागीय वन अधिकारी से कहा कि राज्य के वन क्षेत्रों में इको पार्क बनाकर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है...

सितम्बर 20, 2023 2:48 अपराह्न

views 43

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 7 और 8 अक्टूबर को ‘‘श्री अन्न महोत्सव’’ का आयोजन किया जाएगा–कृषि मंत्री गणेश जोशी

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को ‘‘श्री अन्न महोत्सव’’ का आयोजन किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यह जानकारी दी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री ने देहरादून में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस महोत्सव में प्रदेश में मोटे अनाज की संभावना...

सितम्बर 20, 2023 2:40 अपराह्न

views 28

मसूरी स्थित ऐतिहासिक शहीद स्थल में जल्द बिजली सुचारू की जाएगी

मसूरी स्थित ऐतिहासिक शहीद स्थल में जल्द बिजली सुचारू की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद स्थल में बिजली लाइन कटने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को बिजली सुचारू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष के जरिए भविष्य में इस तहत की घटना न हो ...

सितम्बर 20, 2023 2:39 अपराह्न

views 38

सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी के कंडियाल गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल का आयोजन किया गया

सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी के कंडियाल गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। विशेष कार्य अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को विकास य...