उत्तराखंड

सितम्बर 22, 2023 4:32 अपराह्न

views 38

उत्तरकाशी जिले में साफ-सफाई को लेकर जिलाधिकारी ने दिए दिशा-निर्देश

उत्तरकाशी जिले में विशेषकर यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसी क्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्दे...

सितम्बर 22, 2023 4:30 अपराह्न

views 29

उत्तरकाशी स्थित पर्वत माउंट थेलू को एनसीसी के 5 कैडेट्स ने फतह किया

उत्तरकाशी स्थित पर्वत माउंट थेलू को एनसीसी के 5 कैडेट्स के एक दल ने फतह किया है। इस दल में तीन बालक और दो बालिकाएं शामिल हैं। माउन्ट थेलू 6 हजार 2 मीटर ऊंचा पर्वत है। इस एक्सपीडिशन का उद्देश्य केडैट्स में साहसिक क्रिया कलाप की भावना को जाग्रत करना है। इस पर्वत पर 16 व 17 सितंबर को कठिन क्षेत्रों और ...

सितम्बर 21, 2023 8:55 अपराह्न

views 45

उत्तरकाशी जिले में भालू के हमले में 1 महिला हुई घायल

उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में आज भालू के हमले में 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने घायल महिला को हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बगीचे में काम करने गई थी।     

सितम्बर 21, 2023 7:23 अपराह्न

views 25

चंपावत जिले में मां नंदा सुनंदा मेला का आज से हुआ आगाज

चंद राजाओं की राजधानी रही चंपावत जिले में आज से मां नंदा सुनंदा मेला धूमधाम से शुरू हो गया है। मेले में कलश यात्रा व विभिन्न झांकियां निकाली गई। मेले के उद्घाटन अवसर पर अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने बताया कि 26 सितम्बर तक आयोजित मेले में विभिन्न वैदिक अनुष्ठान और पूजन के साथ ही शैक्षणिक व सां...

सितम्बर 21, 2023 6:22 अपराह्न

views 37

नैनीताल जिले को देश का पहला संविधान साक्षर कैंट घोषित किया गया

नैनीताल जिले को देश का पहला संविधान साक्षर कैंट घोषित किया गया है। नैनीताल कैंट प्रशासन ने संविधान के प्रति आम जनमानस की जानकारी का पता लगाने के लिए पिछले माह छावनी क्षेत्र में सर्वे कराया। सर्वे में संविधान के प्रति मात्र 12 प्रतिशत लोग ही जागरूक मिले। इसे देखते हुए कैंट प्रशासन ने दास्तान-ए-संविधा...

सितम्बर 21, 2023 6:18 अपराह्न

views 39

राज्य सरकार ने खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों के लिए मानदेय बढ़ाने का आदेश किया जारी

राज्य सरकार ने खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने सभी खेल प्रशिक्षकों को मानदेय बढ़ने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। गौरतलब है कि खेल विभाग में संविदा पर का...

सितम्बर 21, 2023 6:16 अपराह्न

views 39

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत प्रदेश में 30 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत प्रदेश में आगामी 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नेहरु युवा केन्द्र ने आज पौड़ी जिले के पाबौ ग्राम सभा में वीर शहीद गणेश चन्द्र चमोली के घर से अमृत कलश में मिट्टी और चावल को एकत्रित कर कलश यात्रा निकाली। साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव...

सितम्बर 21, 2023 6:11 अपराह्न

views 56

उत्तरकाशी में ‘‘इको-पर्यटन’’ को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं

उत्तरकाशी जिले में पर्यावरण और पर्यटन के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सतत पर्यटन विकास की अवधारणा पर केंद्रित ‘‘इको-पर्यटन’’ को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसके तहत वरुणावत शिखर क्षेत्र को भी ईको टूरिज्म के दायरे में लाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेल...

सितम्बर 21, 2023 6:10 अपराह्न

views 46

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोगों से सुखमय जीवन जीने के लिए आयुर्वेद और योग से जुड़ने का आह्वान किया

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोगों से सुखमय जीवन जीने के लिए आयुर्वेद और योग से जुड़ने का आह्वान किया है। वे आज देहरादून स्थित राजभवन सभागार में आयोजित ‘‘आयुर्ज्ञान सम्मेलन’’ को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में आयुर्वेद से जुड़े विषयों पर मंथन के बाद जो निष्कर्ष निकलेगा,...

सितम्बर 21, 2023 6:07 अपराह्न

views 35

राज्य में मोटा अनाज उगाकर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे– कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

उधमसिंह नगर स्थित पंत नगर विश्वविद्यालय में “महिला किसान और महिला दैनिक मजदूरो के पलायन” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में मोटा अनाज उगाकर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य के न...