कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से दक्षिण कोरिया के आसन में शुरू हो गया है। कृष्णा प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी ने पुरुष डबल्स का पहला मैच जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने अंतिम 32 के मुकाबले में थाईलैंड के वोर्रापोल थोंगसा-न्गा और चालोएमपोन चारोएन-कितामोर्न को हराया।
वहीं, महिला डबल्स में राउंड ऑफ 32 के मैच में प्रिया कोनजेंगबाम और श्रुति मिश्रा की जोड़ी को जापान की रिरीना हिरामोटो और कोकोना इशीकावा से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले, पुरुष सिंगल्स में तुषार सुवीर जापान के शोगो ओगावा से हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
तन्वी शर्मा महिला सिंगल्स में भारत की अगुवाई करेंगी। पीवी सिंधु और उन्नति हुडा इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहीं हैं। यह टूर्नामेंट 9 अगस्त तक चलेगा।