अगस्त 4, 2026 11:17 पूर्वाह्न

printer

एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक संपन्न, एनसीपीआई भी हुई शामिल

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए की संसदीय दल की साप्ताहिक मंगल मिलन बैठक आज संसद भवन में आयोजित हुई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और अन्य नेताओं ने बैठक में भाग लिया। एनडीए गठबंधन की पूर्ण एकता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से संसद सत्र के दौरान ये बैठकें पारंपरिक रूप से मंगलवार को आयोजित की जाती हैं। पिछली बैठक 28 जुलाई को हुई थी। तृणमूल कांग्रेस के अलग हुए गुट नवगठित नेशनलिस्‍ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया -एनसीपीआई के सांसद भी बैठक में शामिल हुए।