उत्तराखंड

अक्टूबर 10, 2024 6:50 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत चमोली के 102 काश्तकारों को प्रशिक्षण दिया गया

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत चमोली के 102 काश्तकारों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान काश्तकारों को सूक्ष्म सिंचाई मिशन, उद्यान विभाग से संबंधित योजनाओं, कीवी और मशरुम उत्पादन, जड़ी-बूटी कृषिकरण तथा विपणन को लेकर जानकारी दी गई।     

अक्टूबर 10, 2024 6:48 अपराह्न

views 30

उत्तराखंड: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भोग और प्रसाद की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखने का फैसला किया

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भोग और प्रसाद की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखने का फैसला किया है। बद्री केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के अलावा बीकेटीसी के अधीनस्थ सभी मंदिरों में भोग प्रसाद व्यवस्था की शुद्धता बनाये रखने के लिये समय-समय पर मंदिरों मे प्रसाद की गुणवत्...

अक्टूबर 10, 2024 6:45 अपराह्न

views 38

उत्तराखंड – चमोली के दशोली ब्लॉक के मैठाणा गांवको मॉडल विलेज के रुप में विकसित किया जायेगा

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी नेे दशोली ब्लॉक के मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रुप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों को संयुक्त रूप से मैठाणा गांव जाकर संकलित दृष्टिकोण के साथ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने मैठाणा गांव में नर्सरी विकास, कीवी के का...

अक्टूबर 10, 2024 6:45 अपराह्न

views 28

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को जल्द ही लाभान्वित किया जायेगा

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दिसंबर-जनवरी 2023-24 में सेब की फसल के निरस्त हुए बीमा को दोबारा शुरू कराकर किसानों को जल्द ही लाभान्वित किया जायेगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी से एसबीआई एग्रीकल्चर जनरल इंश्योरेंस के पदाधिकारियों ने भेंट के दौरान यह बात कही। श्री जोशी ने बीमा कंपनी के अध...

अक्टूबर 10, 2024 6:41 अपराह्न

views 36

न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे

न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनका कार्यकाल कल से प्रभावी होगा। उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी आज सेवानिवृत्त हो रही हैं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी पूर्व में भी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।        ...

अक्टूबर 10, 2024 6:40 अपराह्न

views 36

राजधानी देहरादून से अल्मोड़ा के लिए आज से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

राजधानी देहरादून से अल्मोड़ा के लिए आज से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। उड़ान योजना के अंतर्गत देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने पैसेंजर्स टर्मिनल भवन का लोकार्पण और देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारम्भ ...

अक्टूबर 10, 2024 4:22 अपराह्न

views 29

उत्तराखंड के रूद्रप्रयागजिले में मिलेट मिशन के तहत मंडुवा खरीद कार्यक्रम संचालित

रूद्रप्रयाग जिले में सहकारिता और कृषि विभाग के समन्वय से मिलेट मिशन के तहत मंडुवा खरीद कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले के किसानों से अपने उत्पादित मंडुवे को नजदीकी सहकारिता कार्यालय में बेच सकते हैं। श्री बिष्ट ने कहा कि मंडुवे की खरीद, न्यून...

अक्टूबर 10, 2024 3:26 अपराह्न

views 37

उत्तराखंड राज्य के स्थानीय उत्पादो के ब्रांड “हाउस ऑफ़ हिमालयाज“ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन किए गए

देहरादून में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की ओर से इंडस्ट्री इंटरेक्शन मीट का आयोजन किया गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से पहली बार किसी राज्य में इस तरह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राज्य की जलवायु अनुरूप कृषि ...

अक्टूबर 10, 2024 3:17 अपराह्न

views 38

उत्तराखंड में राज्यमें आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत होने वाले विभिन्न सुरक्षात्मक और पुर्ननिर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्धता को प्राथमिकता देने के निर्देश

उत्तराखंड में राज्य में आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत होने वाले विभिन्न सुरक्षात्मक और पुर्ननिर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्धता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षात्मक कार्याे के साथ ही नदियों का नियमित चैनलाइजेशन करने को कहा है। स...

अक्टूबर 10, 2024 3:16 अपराह्न

views 74

देहरादून में समग्र शिक्षा और एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन

देहरादून में समग्र शिक्षा और एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्य परियोजना...