अक्टूबर 10, 2024 4:22 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के रूद्रप्रयागजिले में मिलेट मिशन के तहत मंडुवा खरीद कार्यक्रम संचालित

रूद्रप्रयाग जिले में सहकारिता और कृषि विभाग के समन्वय से मिलेट मिशन के तहत मंडुवा खरीद कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले के किसानों से अपने उत्पादित मंडुवे को नजदीकी सहकारिता कार्यालय में बेच सकते हैं। श्री बिष्ट ने कहा कि मंडुवे की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य 42 रुपए 50 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से की जाएगी, जिसका भुगतान किसानों को डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।