स्पोर्ट्स

जुलाई 18, 2026 8:28 अपराह्न

views 115

मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को आगामी ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। दोनों दिग्गज एथलीट 23 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी में 126-सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करते हुए तिरंगा लेकर मार्च करेंगी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने आ...

जुलाई 18, 2026 7:58 अपराह्न

views 215

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के शुभंकर ‘पीको’ का अनावरण किया

खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने आज बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के आधिकारिक शुभंकर पीको का अनावरण किया। यह प्रतियोगिता नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17 से 23 अगस्‍त तक खेली जाएगी। इस अवसर पर भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी मौजूद थे। श्री मांड...

जुलाई 18, 2026 5:25 अपराह्न

views 61

दिल्ली में फीफा विश्व कप फाइनल के मद्देनज़र रेस्तरां और कैफ़े सप्ताहांत सुबह चार बजे तक खुले रहेंगे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अर्जेंटीना और स्पेन के बीच कल रात फीफा फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले के मद्देनजर रेस्तरां, कैफ़े और अन्य प्रतिष्ठान को सप्ताहांत सुबह चार बजे तक खोलने की अनुमति दी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इससे फुटबॉल प्रेमियों को ऐतिहासिक मुकाबले का सामूहिक रूप से आनंद लेने ...

जुलाई 18, 2026 12:19 अपराह्न

views 123

पीवी सिंधु ने जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया

पीवी सिंधु ने टोक्यो में खेले जा रहे जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में सिंधु ने चीन की विश्व नंबर चार चेन यू फी के खिलाफ पहला सेट 21-19 से जीता। दूसरे सेट में चेन यू फी ने चोट के कारण मुकाबले से हटने का निर्णय लिया। जापान ओपन बैडमिंटन टूर्ना...

जुलाई 18, 2026 6:52 पूर्वाह्न

views 832

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ कल लंदन के लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के बाद भी भारतीय टीम के लिए खेलते रहेंगे। बीसीसीआई...

जुलाई 18, 2026 6:49 पूर्वाह्न

views 593

फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान के लिए आज फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने

फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान के लिए आज फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। मियामी स्टेडियम में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। स्पेन से हार के बाद फ्रांस का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया। हालांकि, किलियन म्बाप्पे ने 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शानदार प्रदर्शन किय...

जुलाई 18, 2026 6:31 पूर्वाह्न

views 218

आज से देशभर में कोचिंग और रेफरी शिक्षा कार्यशालाओं की शुरुआत करेगा हॉकी इंडिया

हॉकी इंडिया आज से देशभर में कोचिंग और रेफरी शिक्षा कार्यशालाओं की शुरुआत करेगा। इनका उद्देश्य प्रशिक्षकों और तकनीकी अधिकारियों को आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों और अंतरराष्ट्रीय मानकों की जानकारी देना है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के विशेषज्ञों के मार्ग...

जुलाई 17, 2026 2:07 अपराह्न

views 79

जापान ओपन बैडमिंटन: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंची

जापान ओपन बैडमिंटन में, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु को जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोज़ोमी ओकुहारा के महिला सिंगल्‍स क्वार्टर फाइनल से हटने के बाद वॉकओवर मिला। क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होने से पहले ही रद्द कर दिया गया। अब सेमीफाइनल में सिंधू का सामना कल च...

जुलाई 17, 2026 8:23 पूर्वाह्न

views 513

इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराया

इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर ने 66 और विराट कोहली ने 65 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए। साकिब महमूद को दो विकेट मिले। जव...

जुलाई 16, 2026 12:15 अपराह्न

views 110

जापान ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने विश्व की पाचवें नंबर खिलाड़ी चीन की हान यू को सीधे सेटों में हराकर सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पीवी सिंधु ने मात्र 35 मिनट में 21-16, 21-14 से शानदार जीत दर्ज की। प्री-क्वार्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला