खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने आज बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के आधिकारिक शुभंकर पीको का अनावरण किया। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक खेली जाएगी। इस अवसर पर भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी मौजूद थे। श्री मांडविया ने विश्व चैम्पियनशिप का गीत भी लांच किया। इस गीत में भारत की पूरी 16 सदस्यीय टीम नजर आयेगी जिसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू, लक्ष्य सेन, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शामिल हैं।
News On AIR | जुलाई 18, 2026 7:58 अपराह्न
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के शुभंकर ‘पीको’ का अनावरण किया