जापान ओपन बैडमिंटन में, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु को जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोज़ोमी ओकुहारा के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल से हटने के बाद वॉकओवर मिला। क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होने से पहले ही रद्द कर दिया गया। अब सेमीफाइनल में सिंधू का सामना कल चीन की विश्व नंबर- 4 चेन युफेई से होगा।
इससे पहले, सिंधु ने चीन की हान युए को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। सिंधू मलेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन के बाद जापान ओपन में इस वर्ष का अपना तीसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सेमीफाइनल खलेंगी।