जुलाई 18, 2026 12:19 अपराह्न

printer

पीवी सिंधु ने जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया

पीवी सिंधु ने टोक्यो में खेले जा रहे जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में सिंधु ने चीन की विश्व नंबर चार चेन यू फी के खिलाफ पहला सेट 21-19 से जीता। दूसरे सेट में चेन यू फी ने चोट के कारण मुकाबले से हटने का निर्णय लिया।

जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंचने के साथ ही पीवी सिंधु विश्व की नौवें नंबर की खिलाड़ी बन गई हैं। 31 वर्षीय सिंधु ने वर्ष 2026 की शुरुआत विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान से की थी।

जापान ओपन के महिला सिंगल्‍स के फाइनल में कल पीवी सिंधु का मुकाबला जापान की अकाने यामागुची से होगा।