क्षेत्रीय

फ़रवरी 12, 2026 1:13 अपराह्न

views 74

मणिपुर के मु्ख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के जिरीबाम जिले में देश में विस्थापित लोगों से मुलाकात की

मणिपुर के मु्ख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने आज मणिपुर के जिरीबाम जिले में देश में  विस्थापित लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जिरीबाम हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में राहत शिविर का दौरा किया और मेतेई जनजाति के विस्थापित लोगों से बातचीत की। बाद में उन्होंने कुकी-ज़ो समुदाय से संबंधित हमार आदिवासी वि...

फ़रवरी 12, 2026 12:49 अपराह्न

views 98

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आंगनवाड़ी केंद्र में कथित जातीय भेदभाव पर उठाए सवाल

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज ओडिशा के एक आंगनवाड़ी केंद्र में कथित जाति-आधारित भेदभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में प्रगति और सुधार के दावों के बावजूद यह घटना लगातार जारी सामाजिक भेदभाव को दर्शाती है। सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए श्री खरगे ने कहा कि ...

फ़रवरी 12, 2026 11:49 पूर्वाह्न

views 64

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए स्थापित होमस्टे को मेघालय सरकार की 70% सब्सिडी सहायता योजना

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने अगले वर्ष के राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए स्थापित होमस्टे को 70% सब्सिडी सहायता प्रदान करने वाली योजना की घोषणा की है। यह घोषणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान की गई। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को खेल छात्रावासों के रूप में डिज़ाइन ...

फ़रवरी 12, 2026 10:33 पूर्वाह्न

views 64

मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गारो हिल्स के पहले स्केटपार्क का सरकारी महाविद्यालय तुरा में उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को खेल अवसंरचना विकास परियोजना के अंतर्गत गारो हिल्स के पहले स्केटपार्क का सरकारी महाविद्यालय तुरा में उद्घाटन किया। यह परियोजना डेकाथलॉन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व -सीएसआर पहल के माध्यम से संभव हो सकी है। श्री कॉनराड के. संगमा ने डेकाथलॉन, महाविद्यालय त...

फ़रवरी 12, 2026 10:21 पूर्वाह्न

views 64

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने टीएसपीसी से जुड़े तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने टीएसपीसी से जुड़े तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लातेहार जिले के पकरूआ वन क्षेत्र से हुई। आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, 35 कारतूस और उग्रवादी पर्चे बरामद किए गए हैं। एक आरोपी पर 50,000 रुपये का इनाम था, जो कथित तौर पर कई जिलों में क...

फ़रवरी 12, 2026 7:38 पूर्वाह्न

views 37

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे की आशंका जताई है। वही अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में हिमपात के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी ऐसी ही स्थिति की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों में कोंकण, गोवा...

फ़रवरी 12, 2026 6:58 पूर्वाह्न

views 45

केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू. केलकर ने एडामलक्कुडी में एसआईआर प्रगति की समीक्षा की

केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू. केलकर ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर की प्रगति की समीक्षा करने के लिए मुन्नार स्थित राज्य की पहली आदिवासी पंचायत एडामलक्कुडी का दौरा किया। श्री केलकर ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में एसआईआर संबंधी कार्यवाही 14 फरवरी तक पूरी हो जाएगी और अ...

फ़रवरी 12, 2026 6:57 पूर्वाह्न

views 164

तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव अधिकारियों के अनुसार राज्यभर में कुल 73.01% मतदान दर्ज किया गया। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगरपालिकाओं में यदाद्रि भुवनगिरि जिले के चौटुप्पल में सबसे अधिक 91.91% मतदान हुआ, ...

फ़रवरी 12, 2026 6:38 पूर्वाह्न

views 50

नागालैंड में उच्च माध्यमिक विद्यालय समापन प्रमाणपत्र परीक्षा आज से शुरू

नागालैंड में उच्च माध्‍यमिक विद्यालय समापन प्रमाणपत्र परीक्षा आज से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगी। राज्य भर के 68 परीक्षा केंद्रों पर तीनों संकायों में कुल 16 हजार 95 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। इसी बीच, हाई स्कूल समापन प्रमाणपत्र परीक्षा कल से शुरू होगी। राज्य भर के 98 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा देने के...

फ़रवरी 11, 2026 8:27 अपराह्न

views 57

राजधानी में मौसम सामान्‍य, दिनभर खिली रही धूप

राजधानी में दिनभर धूप खिली रहने के साथ मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार कल सुबह हल्‍की धुंध छाये रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ता...