क्षेत्रीय

अप्रैल 8, 2026 6:15 अपराह्न

views 93

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया। इस दौरान श्री संधू और श्रीमती गुप्ता ने बाढ़ के प्रति संवेदनशील इन घाटों को ध्यान में रखते हुए मानसून की तैयारियों और यमुना पुनर्जीवन के लिए चल रहे कार्यों की व्यापक समीक्षा क...

अप्रैल 8, 2026 4:40 अपराह्न

views 96

त्रिपुरा में धर्मनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

त्रिपुरा में धर्मनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। निर्वाचन अधिकारी देबजानी चौधरी ने बताया कि आज मतदान कर्मी आवश्यक चुनाव सामग्री...

अप्रैल 8, 2026 4:38 अपराह्न

views 82

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का निरीक्षण करने गुजरात दौरे पहुंचा

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए राज्य की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए आज से चार दिवसीय गुजरात दौरे पर है। इस दौरान गांधीनगर में प्रतिनिधिमंडल के सदस्‍यों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक की। टीम, वीर सावरकर खेल परिसर और ...

अप्रैल 8, 2026 4:28 अपराह्न

views 82

अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम के तहत छह देशों के नौ प्रतिनिधि चुनावी प्रक्रिया का अवलोकन करने पुद्दुचेरी पहुंचे

निर्वाचन आयोग के अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम के तहत छह देशों के नौ प्रतिनिधि चुनावी प्रक्रिया का अवलोकन और अनुभव करने के लिए पुद्दुचेरी पहुंचे हैं। इनमें किर्गिस्तान, कोटे डी आइवर, मोल्दोवा, मंगोलिया, गुयाना और भूटान के प्रतिनिधि शामिल हैं। जिला चुनाव अधिकारी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन सत्र ...

अप्रैल 8, 2026 2:22 अपराह्न

views 85

पुडुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी

पुडुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर ईवीएम पहुंच चुकी हैं। मतदान सुचारू रूप से हो, इसके लिए बूथ स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। केंद्र शासित प्रदेश के छह वितरण केंद्रों से आज सुबह भेजी गई ईवीएम और वीवीपैट दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में प...

अप्रैल 8, 2026 2:08 अपराह्न

views 83

पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव: गर्मी को ध्‍यान रखते हुए मतदान केंद्रों पर किए गए ऐहतियाती उपाय

पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए गर्मी का ध्‍यान रखते हुए मतदान केन्‍द्रों पर आवश्‍यक ऐहतियाती उपाय किए गए हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा है कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सभी मतदान केन्‍द्रों पर स्‍वच्‍छ पेयजल की व्‍यवस्‍था की गई है। मतदाताओं को मतदान के लिए कतार में इंतजार...

अप्रैल 8, 2026 1:58 अपराह्न

views 208

गगनयान मिशन का कार्य सुचारू रूप से जारी, उचित समय पर होगी कार्यक्रम की घोषणा: इसरो अध्यक्ष

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि मानव रहित गगनयान मिशन से संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं और कार्यक्रम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। आज बेंगलुरु में स्मार्ट और सतत अंतरिक्ष मिशन प्रबंधन पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत...

अप्रैल 8, 2026 1:52 अपराह्न

views 1.6K

पश्चिम बंगाल: एसआईआर प्रक्रिया के पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से हटे 91 लाख नाम

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण - एसआईआर के बाद राज्य की मतदाता सूचियों से लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, व्यापक संशोधन प्रक्रिया के परिणामस्वरूप मतदाता सूची से लगभग 91 लाख नाम हटा दिए गए। इस प्रक्रिया में पहले हटाए गए लगभ...

अप्रैल 8, 2026 1:27 अपराह्न

views 79

निर्वाचन आयोग ने दिया आश्वासन पश्चिम बंगाल में बिना किसी बाधा के संपन्न होंगे चुनाव

निर्वाचन आयोग ने आश्वासन दिया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव किसी भी प्रकार के भय, हिंसा, धमकी, प्रलोभन और बिना किसी बाधा के संपन्न होंगे। आयोग ने तृणमूल कांग्रेस - टीएमसी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही। इससे पहले, टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर पश्चिम ...

अप्रैल 8, 2026 1:09 अपराह्न

views 48

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डोडा जिले में डॉप्लर मौसम रडार की स्थापना की घोषणा की

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू मंडल के डोडा जिले में मौसम पूर्वानुमान क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्र में आपदा तैयारियों को बढ़ाने के लिए डॉप्लर मौसम रडार की स्थापना की घोषणा की है। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि इस रडार से मौसम की सटीक और वास्तविक समय की निगरानी संभव होगी। डॉ. जितेंद्र स...