क्षेत्रीय

सितम्बर 18, 2023 1:36 अपराह्न

views 52

गुजरात: राज्य में नदियों का स्तर खतरे के निशान से ऊपर, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बचाव में जुटी

गुजरात में, आणंद जिले में अग्निशमन विभाग की एक टीम ने आज खेरदा गांव के पास बाढ़ के पानी में फंसे पांच लोगों को बचा लिया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार महिसागर नदी का पानी मैदानी भागों में घुसने की वजह से पांच लोग फंस गए थे। इससे पहले, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों ने कल गुजरा...

सितम्बर 18, 2023 8:29 पूर्वाह्न

views 65

हिमाचल प्रदेश, विधानसभा का मानसून सत्र आज से शिमला में शुरू

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शिमला में शुरू होगा। इसमें सात बैठकें होंगी। यह सत्र 25 तारीख तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा है कि आगामी विधानसभा सत्र में प्राकृतिक आपदा पर चर्चा होगी। यदि सदन सहमत हुआ तो इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने क...

सितम्बर 18, 2023 7:45 पूर्वाह्न

views 71

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार ने प्रायोगिक परियोजना शुरू की

   पंजाब में, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक प्रायोगिक परियोजना शुरू की है जिसके अंतर्गत अमृतसर जिले के चोगावां ब्लॉक में बासमती फसल की ऐसी खेती की गई है, जिससे कोई अवशेष उत्पन्न न हो। अवशेष-मुक्त खेती में रसायनों का न्यूनतम या बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया जाता ...

सितम्बर 17, 2023 9:19 अपराह्न

views 56

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का कोई नया मामला सामने नही आया

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि कोझिकोड में आज निपाह वायरस का कोई नया मामला सामने नही आया है। आज परीक्षण किए गए 42 नमूनों में कोई संक्रमण नहीं पाया गया। आज शाम कोझिकोड में एक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने बताया कि संपर्क सूची में 44 और लोगों को जोड़ा गया है,&...

सितम्बर 17, 2023 8:42 अपराह्न

views 51

तेलंगाना में सत्ता में आने पर कांग्रेस ने 100 दिन के अन्‍दर 6 गारंटी पूरा करने का आश्‍वासन दिया

कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में सत्ता में आने पर लोगों को 100 दिन के अन्‍दर 6 गारंटी पूरा करने का आश्‍वासन दिया है। पार्टी ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि अलग तेलंगाना राज्‍य के सभी कार्यकर्ताओं को ढाई सौ गज के मकान के लिए जमीन दी जाएगी, आवास योजना के तहत पांच लाख रूपये दिए ज...

सितम्बर 17, 2023 8:23 अपराह्न

views 64

महाराष्‍ट्र में प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना का शुभांरभ हुआ

महाराष्‍ट्र में पांच स्‍थानों पर राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। केन्‍द्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्‍ट्र के उप-मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि‍ थे। मुम्‍बई, पुणे, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में भी ऐसे ही क...

सितम्बर 17, 2023 7:40 अपराह्न

views 65

केंद्रीय विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया

केंद्रीय विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने आज पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य समारोह कोलकाता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये कलाकारों के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों के तकनीशियन और व...

सितम्बर 17, 2023 6:22 अपराह्न

views 60

मिजोरम की राजधानी आइजोल में पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरूआत हुई

मिजोरम में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने आज आइजोल में पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की। इसे एक महत्वपूर्ण योजना बताते हुए, श्री वर्मा ने कहा कि इस योजना से हमारे समाज के एक बहुत ही महत्वपूर्ण वर्ग - कारीगरों और शिल्‍पकारों को बहुत जरूरी मदद और पहचाान मिलेगी। कार्यक...

सितम्बर 17, 2023 6:19 अपराह्न

views 58

प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना का मणिपुर में भी शुभारंभ हुआ

प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना के राष्‍ट्रव्‍यापी शुभारंभ में आज मणिपुर भी शामिल हुआ। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री एन. बीरेन सिंह और गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानन्‍द राय कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्‍य केवल शिल्‍पकारों और कारीगरो की वित्तीय सहायता करना ही ...

सितम्बर 17, 2023 5:24 अपराह्न

views 47

अरूणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने कहा -प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना से देशभर के शिल्‍पकारों को लाभ होगा

अरूणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि राज्‍य सरकार प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना की तरह ही एक योजना शुरू करेगी। उन्‍होंने ईटानगर से आज प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप से भाग लेते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार की योजना उन शिल्‍पकारों ...