राष्ट्रीय

दिसम्बर 4, 2025 2:22 अपराह्न

views 42

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा देश के लिए एक शुभ संकेत है: भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी

भारतीय जनता पार्टी सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा देश के लिए एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि रूस एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार रहा है, जो सैन्य और भू-राजनीतिक रूप से भारत का समर्थन करता रहा है।

दिसम्बर 4, 2025 2:25 अपराह्न

views 421

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुँचेंगे

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंचेंगे। वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से उनकी बातचीत होगी। दोनों नेता परस्‍पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। श्री पुतिन की यात्रा के दौरा...

दिसम्बर 4, 2025 2:32 अपराह्न

views 160

⦁ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आज शाम नई दिल्ली में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव आज नई दिल्ली में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वी भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता बैठक के दौरान रक्षा के क्षेत्र में भारत और रूस के बीच बहुआयामी संबंधों की सं...

दिसम्बर 4, 2025 2:30 अपराह्न

views 93

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा – वन्यजीवों की रक्षा और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाना भारत के सभ्यतागत लोकाचार का अभिन्न अंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों और चीतों की रक्षा के लिए समर्पित संरक्षणवादियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने चीते को धरती के सबसे महत्‍वपूर्ण वन्‍यजीवों में से एक बताया और तीन साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट चीता की सफलता क...

दिसम्बर 4, 2025 2:14 अपराह्न

views 93

भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहनों की वार्षिक बिक्री 1 करोड़ रुपये होगी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ रुपये होगी। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में श्री गडकरी ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों में अगले पाँच ...

दिसम्बर 4, 2025 2:13 अपराह्न

views 35

येलो ज़ोन में ड्रोन संचालन के लिए संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति आवश्यक: नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल

सरकार ने लगभग 90 प्रतिशत हवाई क्षेत्र को ग्रीन ज़ोन घोषित कर दिया है जहाँ बिना किसी अनुमति के ड्रोन संचालन किया जा सकता है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि येलो ज़ोन में ड्रोन संचालन के लिए संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति...

दिसम्बर 4, 2025 2:12 अपराह्न

views 54

एकल-उपयोग पीईटी बोतलों से निकलने वाला नैनोप्लास्टिक मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक नए अध्ययन को साझा किया है जो यह स्पष्ट प्रमाण देता है कि एकल-उपयोग वाली पीईटी बोतलों से निकलने वाले नैनोप्लास्टिक आंत के बैक्टीरिया, रक्त की स्थिरता और कोशिकीय गतिविधियों को नुकसान पहुंचाते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि मोहाली के नैनो विज्ञान और प्रौ...

दिसम्बर 4, 2025 1:55 अपराह्न

views 89

बैंकिंग कानून संशोधन अधिनियम-2025 जमाकर्ताओं व निवेशकों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

बैंकिंग कानून संशोधन अधिनियम-2025, बैंकिंग क्षेत्र के प्रशासनिक मानकों को बेहतर करने और जमाकर्ताओं तथा निवेशकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। यह अधिनियम 15 अप्रैल को अधिसूचित और 1 अगस्त से लागू हुआ था। अधिनियम, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बेहतर लेखा परीक्षा गुण...

दिसम्बर 4, 2025 1:49 अपराह्न

views 69

भारतीय वायु सेना का एक दल 2 दिसम्बर को गरुड़ सैन्‍य अभ्‍यास के 8वें संस्‍करण के बाद भारत लौटा

भारतीय वायु सेना का एक दल इस महीने की 2 तारीख को गरुड़ सैन्‍य अभ्‍यास के 8वें संस्‍करण के समाप्‍त होने के बाद भारत लौट आया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायु सेना और फ्रेंच एयर एंड स्पेस फ़ोर्स के बीच यह आपसी सैन्‍य अभ्‍यास था। यह अभ्‍यास 27 नवम्‍बर को फ्रांस में संपन्‍न हुआ। दोनों वायु सेनाओं ने रियल...

दिसम्बर 4, 2025 1:28 अपराह्न

views 151

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत के जीडीपी वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7.4% किया

वैश्विक रेटिंग एजेंसी-फिच ने वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7.4% कर दिया है। इसके लिए उपभोक्‍ता खर्च में बढ़ोतरी और हालिया जीएसटी सुधारों से बेहतर आर्थिक माहौल बनने को प्रमुख बताया है। संशोधित दर पहले के 6.9% के अनुमान से अधिक है। फिच रेटिंग्‍स ने कहा है ...