सितम्बर 29, 2023 1:23 अपराह्न
27
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय यात्रा पर बिहार पहुंचे
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बिहार के एक दिन के दौरे के पहले चरण में आज गया पहुंचे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और राज्य के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने हवाईअड्डे पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की। उपराष्ट्रपति ने कल से शुरू हुए पितृ पक्ष मेले में विष्णु पद मंदिर में पूजा-अर्चना की...