राष्ट्रीय

मार्च 26, 2024 1:10 अपराह्न

views 61

‘सी-विजिल’ ऐप के ज़रिए चुनाव-प्रक्रिया पर है पैनी नज़र 

चुनाव आयोग सी-विजिल ऐप के जरिए चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर रख रहा है। यह ऐप आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों की रिकॉर्डिंग, रिपोर्टिंग और समाधान के लिए है। इस ऐप के जरिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की फोटो, वीडियो आदि लेकर ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।

मार्च 26, 2024 1:42 अपराह्न

views 39

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा- आने वाले वर्षों में विकास का केंद्र बनेगा भारत

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कोलंबो में आयोजित, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आने वाले वर्षों में विकास का केंद्र बनेगा और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर- डीपीआई के क्षेत्र में भारत द्वारा किए गए विकास कार्य, श्रीलंका के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। ...

मई 11, 2024 7:14 अपराह्न

views 5

फिलीपींस में मनीला की खाड़ी पहुँचा प्रदूषण नियंत्रक जहाज ‘समुद्र पहरेदार’

भारतीय तटरक्षक बल-आईसीजी का विशेष प्रदूषण नियंत्रक जहाज, समुद्र पहरेदार आसियान देशों में विदेशी तैनाती के लिए फिलीपींस में मनीला की खाड़ी पहुंच चुका है। इस यात्रा का उद्देश्‍य भारतीय तटरक्षक बल की समुद्री प्रदूषण की रोकथाम करने की क्षमताओं का प्रदर्शन करना और आसियान क्षेत्र में समुद्री-प्रदूषण के प्...

मार्च 26, 2024 1:04 अपराह्न

views 51

कंगना रनौत पर कथित आपत्तिजनक-टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने निर्वाचन-आयुक्‍त को लिखा पत्र  

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर कथित आपत्तिजनक टिप्‍पणियों के मामले में निर्वाचन आयोग से कांग्रेस प्रवक्‍ता सुप्रिया श्रीनेत और पार्टी के नेता एच. एस. अहीर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा गया है कि उन...

मार्च 26, 2024 8:46 पूर्वाह्न

views 22

जुलाई से सितंबर तक भारत में औसत से अधिक वर्षा होने की संभावना

एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग जलवायु केन्‍द्र के पूर्वानुमान के अनुसार जुलाई से सितंबर तक जब मानसून चरम पर होगा, तब भारत में औसत से अधिक वर्षा होने की संभावना है। जलवायु केन्‍द्र ने भारत के लिए मानसून का इस वर्ष का पहला पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें अप्रैल से जून और जुलाई से सितंबर के लिए दो अलग-अलग ...

मार्च 26, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 35

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के हिमालय से लगे क्षेत्र और गंगा के मैदानी इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मार्च 26, 2024 12:00 अपराह्न

views 22

पश्चिमी-यूपी से बजेगी लोकसभा चुनाव की रणभेरी

देश में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है।

मार्च 25, 2024 8:00 अपराह्न

views 39

गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

  गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर सभी देशवासियों को रंगों और खुशियों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि खुशियो...

मार्च 25, 2024 8:39 अपराह्न

views 58

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

  विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिन लूंग से मुलाकात कर हिन्‍द-प्रशांत और पश्चिम-एशिया पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि भारत के साथ संबंध के प्रति श्री लूंग का सकारात्‍मक दृष्टिकोण दोनों देशों के संबंधों की शक्ति का स्रोत रहा है। ...

मार्च 25, 2024 5:49 अपराह्न

views 43

कल तक हिमालय से लगे क्षेत्रों तथा गंगा के मैदानी इलाकों में लगातार वर्षा अनुमान

  मौसम विभाग ने कल तक अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के हिमालय से लगे क्षेत्रों तथा गंगा के मैदानी इलाकों में  लगातार वर्षा और गरज के साथ छींटे पडने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्‍तान, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखण्‍ड में शुक्रवार तक हल्‍की वर्...