झारखंड

अप्रैल 29, 2024 2:41 अपराह्न

views 25

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दो दिवसीय गोड्डा मतदान महोत्सव का समापन हुआ

गोड्डा जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बायोडायवर्सिटी पार्क में आयोजित दो दिवसीय गोड्डा मतदान महोत्सव का कल रात समापन हो गया। 2 दिन तक चले इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन के द्वारा मतदाताओं के बीच जाकर मेरा वोट, मेरी पहचान, शत प्रतिशत करना है मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया।  दो दिनों तक...

अप्रैल 29, 2024 2:40 अपराह्न

views 23

दुमका लोकसभा क्षेत्र में पहली जून को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होगा

दुमका लोकसभा क्षेत्र में पहली जून को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होना है। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में दुमका जिले के शिकारीपाडा, दुमका और जामा के अलावा जागमताड़ा जिले के नाला और जामताड़ा तथा देवघर जिले का सारठ शामिल है। इन सभी क्षेत्रों में मतदान के बाद इवीएम को दुमका...

अप्रैल 28, 2024 7:17 अपराह्न

views 23

झारखण्ड: जैक 30 अप्रैल को इंटर की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा

झारखण्ड एकेडमिक कॉउंसिल, जैक 30 अप्रैल को वार्षिक इंटर परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। इधर, जेपीएससी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सीडीपीओ के 64 रिक्त पदों के लिए दुबारा विज्ञापन प्रकाशित किया है। इसके तहत कल से 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।  

अप्रैल 28, 2024 7:05 अपराह्न

views 31

श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया

राज्य के श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि सरकार ने हमेशा जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दी है। सरकार ने अपने कार्यक्राल में अब तक 30 लाख घरों के लिए प्राप्त आवेदनों में से 20 लाख घरों को मंजूरी प्रदान कर दी है। श्री भोक्ता आज चतरा में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर र...

अप्रैल 28, 2024 7:03 अपराह्न

views 27

कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन कल गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आज बताया कि कल्पना सोरेन के नामांकन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत महागठबंधन के कई नेता कल गिरिडीह में मौजूद रहेंग...

अप्रैल 28, 2024 3:44 अपराह्न

views 24

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जून में होगा

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जून में होगा। देवघर के 21 हजार 748 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए देवघर के विभिन्न प्रखंडों में बनाये गये 59 परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची झारखंड अधिविद्य परिषद को भेजा गया है।

अप्रैल 28, 2024 3:40 अपराह्न

views 26

जमशेदपुर: छिनतई और ब्राउन शुगर बिक्री के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया

जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र से छिनतई और ब्राउन शुगर बिक्री करने के मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि ब्राउन शुगर बिक्री से संबंधित सूचना मिलने पर एक टीम गठित कर छापामारी की गई। जहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं छिनतई गिरोह के पांच स...

अप्रैल 28, 2024 3:36 अपराह्न

views 38

पाकुड़ जिला प्रशासन के निर्देश पर मंडल कारा में औचक छापेमारी हुई

पाकुड़ जिला प्रशासन के निर्देश पर मंडल कारा में औचक छापेमारी हुई। मंडल कारा में छापेमारी अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा और एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में  देर रात की गई। इस छापेमारी अभियान मे किसी भी सेल से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा ने बताया अलग-अलग टोली...

अप्रैल 28, 2024 3:34 अपराह्न

views 18

वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए होल्डिंग टैक्स का भुगतान ऑनलाइन मध्यम से होगा

रांची नगर निगम ने सूचना जारी कर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन भुगतान करने का प्रावधान किया गया है। इसमें 30 जून तक पूरे वर्ष का टैक्स भुगतान करने पर 10 फीसदी की छूट दी जायेगी। इसके अलावा रांची नगर निगम के जनसुविधा केन्द्र एवं डोरण्डा अंचल जनसुविधा केन्द्र में भी भुगता...

अप्रैल 28, 2024 3:26 अपराह्न

views 30

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने वाहन आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के वाहन पार्किंग एवं आवागमन में बढ़ती परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक मई से वाहन आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्री टर्मिनल भवन के पास जाम को कम करने के लिए पुराने टर्मिनल बिल्डिंग के सामने तीन सौ पचास वाहनों के...