अप्रैल 28, 2024 7:03 अपराह्न

printer

कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन कल गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आज बताया कि कल्पना सोरेन के नामांकन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत महागठबंधन के कई नेता कल गिरिडीह में मौजूद रहेंगे। इधर, चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी 30 अप्रैल को नामांकन भरेंगे। वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता ने कहा है कि वे इस लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय सीट से  निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।