मई 20, 2024 4:27 अपराह्न
58
निर्वाचन आयोग के द्वारा ईवीएम मशीन के परिवहन में लगे सभी वाहनों को जीपीएस से जोड़ा गया है
निर्वाचन आयोग के द्वारा ईवीएम मशीन के परिवहन में लगे सभी वाहनों को जीपीएस से जोड़ा गया है, ताकि ईवीएम को ट्रैक किया जा सकें। हजारीबाग की उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय ने बताया कि इसके जरिये सभी ईवीएम पर नजर रखी जाएगी। वाहन जिन जिन रास्तों से गुजर रहा है, उसकी ट्रैकिंग की जा रही है।