झारखंड

मई 18, 2025 11:45 पूर्वाह्न

views 44

राजधानी रांची, धनबाद और जमशेदपुर सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई

राजधानी रांची, धनबाद और जमशेदपुर सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान ठनका गिरने से रांची और पलामू में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम केंद्र रांची के अनुसार आज से 21 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  

मई 18, 2025 11:43 पूर्वाह्न

views 45

एनआईए टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद टीएसपीसी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझु से पूछताछ करेगी

एनआईए की टीम चतरा के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोयला परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद टीएसपीसी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझु से चार दिनों तक पूछताछ करेगी। एनआईए कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है। एनआईए ने कोर्ट से 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की थी। एनआईए 19 से 23 मई तक पूछताछ करेग...

मई 17, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 37

रांची सुपर डिविजन फुटबाल लीग आज से होगी शुरू

छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से रांची सुपर डिविजन फुटबाल लीग आज से शुरू हो रही है। सीएए के कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि सारे मैच रांची के संत जॉन्स स्कूल और खेलगांव होटवार में होंगे। लीग में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। चार ग्रुप में 8-8 टीमों को रखा गया है।

मई 17, 2025 10:47 पूर्वाह्न

views 43

प्रदेश में आज से चार दिनों तक अधिकतर जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आज से चार दिनों तक राज्य के अधिकतर जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जबकि कल से 20 मई तक के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार जिले में आंधी-पानी का असर दूसरे जिलों के मुक...

मई 17, 2025 10:38 पूर्वाह्न

views 46

गिरिडीह में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। गिरिडीह जिले की खुखरा थाना पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बलों की सहायता से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है। एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि नक्सलियों ने पानी टंकी में हथियारों को छिपाक...

मई 16, 2025 9:34 अपराह्न

views 36

रांची में जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

रांची में जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के खिलाड़ियों ने 12 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। सभी पदक विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष ने सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उन्होंने खिलाड़िय...

मई 16, 2025 9:32 अपराह्न

views 48

रामगढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया

रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया। मादक पदार्थ को गाड़ी में विशेष चैंबर बनाकर छुपाया गया था और इसे बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि चुट्टूपालू घाटी के पास वाहन को रोककर कार्...

मई 16, 2025 9:30 अपराह्न

views 44

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में रांची पुलिस को बड़ी सफलता

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सली संगठन टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर दिवाकर गंझू समेत दो नक्सलियों को गम्हरिया के जंगल से गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों नक्सली लेवी वसूली और दहशत फैलाने की योज...

मई 16, 2025 9:29 अपराह्न

views 36

खूंटी में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत नियुक्ति पत्र, सिलाई मशीन और साइकिल का वितरण किया गया

खूंटी में आज विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र, सिलाई मशीन और साइकिल का वितरण किया गया। जेएसएलपीएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चार तकनीकी सहायकों और नौ ग्राम रोजगार सेवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही 218 सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई मशीन और 24 विद्...

मई 16, 2025 9:28 अपराह्न

views 31

यूनिसेफ की भारतीय प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ़्री ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से मुलाकात की

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से यूनिसेफ की भारतीय प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ़्री ने मुलाकात की। इस मौके पर बच्चों के कल्याण, अधिकारों और युवाओं की भागीदारी पर भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।