झारखंड

मई 26, 2025 12:00 अपराह्न

views 68

राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट जारी

आज राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे के अंदर गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा की संभावना जताई गई है। मौसम विभ...

मई 26, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 49

कोविड पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा- स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क, घबराने की जरूरत नहीं

देश में कोविड के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क, घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से भीड़-भाड़ में मास्क पहनने और सतर्कता बरतने की अपील की। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र की नई गाइडलाइन्स का इंतजार कर रही है और निर्देश मिलते ...

मई 26, 2025 11:55 पूर्वाह्न

views 48

जमशेदपुर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सिंहभूम चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन कल जमशेदपुर में सिंहभूम चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वे रांची में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड रहने के लिए देश का...

मई 24, 2025 2:11 अपराह्न

views 41

झारखंड: पुलिस के साथ मुठभेड़ में माओवादी पप्पू लोहारा सहित तीन नक्सली मारे गए

झारखंड में कल रात लातेहार जिले के सलैया जंगल के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में माओवादी पप्पू लोहारा सहित तीन नक्सली मारे गए हैं। लोहारा नक्सली गुट झारखंड जनमुक्ति परिषद (जे.जे.एम.पी.) का सरगना था।     सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इस बीच, बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक...

मई 24, 2025 1:10 अपराह्न

views 39

मईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों का आधार से लिंक करने का काम पूरा

राज्य में मईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों का आधार से लिंक करने का काम पूरा कर लिया गया है। अब राज्य के 52 लाख दो हजार लाभुकों को इस महीने के अंत तक अप्रैल महीने के 2500 रुपए मिल जायेंगे। मई महीने की राशि बाद में भेजी जाएगी। महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, जल्द ही...

मई 24, 2025 1:10 अपराह्न

views 36

राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र को लगातार बेहतर बनाने के लिए कोशिश कर रही है: स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र को लगातार बेहतर बनाने के लिए कोशिश कर रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। श्री अंसारी कल रांची में एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।   कार्यक्रम में...

मई 24, 2025 1:09 अपराह्न

views 35

इस वर्ष राज्य के दो लाख लोगों को सौ दिनों का रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया: दीपिका पांडेय सिंह

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि इस वर्ष राज्य के दो लाख लोगों को सौ दिनों का रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा है कि यह अभियान मिशन मोड में चलाया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री कल जिलों में मनरेगा की प्रगति...

मई 23, 2025 3:15 अपराह्न

views 247

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड में बोकारो में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म के बारे में मीडिया की खबरों पर मामले का स्‍वत:संज्ञान लिया

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड में बोकारो में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म के बारे में मीडिया की खबरों पर मामले का स्‍वत:संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना की निंदा की है और तीन दिन के अंदर झारखंड के पुलिस महानिदेशक से एक्‍शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।   आयोग ने  सभी अधिकारियों को निर...

मई 20, 2025 8:05 अपराह्न

views 44

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के गोविंदपुर रोड, राजमहल और शंकरपुर स्टेशन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें झारखंड के गोविंदपुर रोड, राजमहल और शंकरपुर स्टेशन शामिल हैं। गोविंदपुर रोड स्टेशन का पुनर्विकास 6 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से किया गया है। रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श...

मई 20, 2025 8:03 अपराह्न

views 40

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया

धनबाद में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राम कुमार सिंह, मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, और कई सांसद और विधायक उपस्थित थ...