झारखंड

अगस्त 19, 2024 7:37 अपराह्न

views 21

अग्निपथ योजना के तहत खिलाड़ियों के लिए अग्निवीर वायु पदों पर आधिकारिक अधिसूचना जारी

भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत खिलाड़ियों के लिए अग्निवीर वायु पदों पर बहाली को लेकर अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए अधिकारिकर वेबसाइट पर कल से उनतीस अगस्त तक पंजीकरण होगा।

अगस्त 19, 2024 7:36 अपराह्न

views 23

राँची-एसपी सुमित अग्रवाल नेसीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की

राजधानी रांची में अपराध पर नियंत्रण और अनुसंधान में मदद के लिए ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने व्यावसायिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, अपार्टमेंट और निजी मकान मालिकों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की है।

अगस्त 18, 2024 8:56 अपराह्न

views 27

झारखंड-बिहार की सीमा से सटे कोडरमा के मेघातरी पंचायत के कुसहना में चेक डैम के टूट जाने से अचानक गांव में बाढ़ जैसे हालात

झारखंड-बिहार की सीमा से सटे कोडरमा के मेघातरी पंचायत के कुसहना में चेक डैम के टूट जाने से अचानक गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गांव में आए अचानक पानी के सैलाब में कई मवेशी बह गए, जबकि कई घरों में पानी घुसने से नुकसान पहुंचा है।   गौरतलब है कि चार वर्ष पहले कुसहना गांव के बाहर वन विभाग ...

अगस्त 18, 2024 8:56 अपराह्न

views 30

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिकों ने बताया है कि राज्य के दक्षिणी और उससे सटे भागों में आज भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।...

अगस्त 18, 2024 8:55 अपराह्न

views 14

पवित्र सावन महीने की कल अंतिम सोमवारी है

पवित्र सावन महीने की कल अंतिम सोमवारी है। अंतिम सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम और दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम सहित राज्यभर के शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।   इधर भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन भी कल मनाया ...

अगस्त 18, 2024 8:55 अपराह्न

views 25

रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ आज कई कार्यक्रमों शामिल हुए

रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ आज कई कार्यक्रमों शामिल हुए। श्री सेठ ने भूतपूर्व सैनिक ऑर्गेनाइजेशन झारखंड की ओर से तिरंगा पर बनाई गई लघु फिल्म का प्रमोशन किया। इस दौरान श्री सेठ ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों द्वारा बनाई गई यह फिल्म देशवासियों को प्रेरणा देने वाली है।   उन्होंने कहा ...

अगस्त 18, 2024 8:54 अपराह्न

views 27

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पाकुड़ से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पाकुड़ से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री सोरेन ने पाकुड़ जिले की 81 हजार लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रूपये की राशि हस्तांतरित की।   इस मौके पर श्री सोरेन ने करीब दो सौ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास और उ...

अगस्त 18, 2024 8:54 अपराह्न

views 15

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झामुमो पर अपमानित करने का आरोप लगाया है

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झामुमो पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। श्री सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में  कहा है कि मेरे लिए सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।   गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की जेल से रिहाई के बाद चम्पाई सोरेन...

अगस्त 18, 2024 8:05 अपराह्न

views 16

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आरोप लगाया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में उनका अपमान हुआ है  

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आरोप लगाया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में उनका अपमान हुआ है।  एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सोरेन ने कहा कि जब हेमंत सोरेन जेल से रिहा हुए तो उन्‍हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्‍य किया गया। उन्होंने कहा कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई। चंपई सोरेन...

अगस्त 18, 2024 5:46 अपराह्न

views 26

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि अब डेंगू के मरीजों को उपचार केे लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाएगी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि अब डेंगू के मरीजों को उपचार केे लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाएगी। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में डेंगू की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक में डॉ रावत ने डेंगू से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 05 9 44-00 00 0 को 24 घंटे सातों दिन चालू रखने के निर्देश...