झारखंड

अगस्त 20, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 31

मौसम विभाग ने झारखंड के 9 जिलों में आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज और कल झारखंड के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान धनबाद जिले में 100 मिली मीटर से अधिक बारिश ...

अगस्त 20, 2024 11:11 पूर्वाह्न

views 19

झारखंड में 25 से 27 अगस्त तक सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

झारखंड में 25 से 27 अगस्त तक राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस- पल्स पोलियो अभियान के तहत सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। रांची में 50 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। रांची जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बूथों पर पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके अलावा सभी वार...

अगस्त 20, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 17

नशे के कारोबार को रोकने के प्रति संवेदनशील बने राज्य सरकार: झारखंड हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने नशे के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश सुजित नारायण प्रसाद और अरूण कुमार राय की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए मौखिक रूप से कहा कि राज्य सरकार नशे के कारोबार को रोकने के प्रति संवेदनशील बने। हाईकोर्ट ने मामले में पुलिस द्वार...

अगस्त 20, 2024 10:59 पूर्वाह्न

views 20

सीबीआई ने एनसीएल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व सीएमडी भोला सिंह के आवास सहित छह ठिकानों पर छापेमारी की

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एनसीएल में हुए भ्रष्टाचार मामले में पूर्व सीएमडी भोला सिंह के रांची स्थित आवास सहित छह ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने एक ठिकाने से तीन करोड़ पच्चासी लाख रुपये जब्त किए। वहीं सीबीआई ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है। कोर्ट ने आगे की पूछताछ के लिए...

अगस्त 20, 2024 10:54 पूर्वाह्न

views 13

चम्पाई सोरेन के दिल्ली में रहने से रांची में राजनीतिक सरगर्मी तेज

हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री और झामुमो नेता चम्पाई सोरेन के दिल्ली में पिछले दो दिनों से रहने के बाद राजधानी रांची में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। सूत्रों के अनुसार चम्पाई सोरेन भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उनकी बातचीत भाजपा के साथ चल रही है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चम्पाई सोरेन के अगले कद...

अगस्त 20, 2024 10:49 पूर्वाह्न

views 15

रांची के रिम्स में डॉक्टरों की हड़ताल आज 8वें दिन भी जारी, बिना इलाज लौट रहे मरीज

रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आज 8वें दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। ओपीडी नहीं चलने से हर दिन काफी संख्या में मरीज बिना इलाज कराए वापस जा रहे हैं। वहीं पिछले सात दिनों में 400 से अधिक भर्ती मरीजों ने रिम्स छो़ड़ दिया है।

अगस्त 19, 2024 7:39 अपराह्न

views 25

हजारीबाग में ऑल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट के आयोजन किया जा रहा है

हजारीबाग में ऑल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट के आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 200 से अधिक शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे हैं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो रेटिंग प्राप्त कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना चुके हैं।   चार दिवसीय अटल स्मृति ओपेन शतरंज प्रतियोगिता मुंद्रिका...

अगस्त 19, 2024 7:38 अपराह्न

views 24

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज दोपहर बाद से रुक-रुककर बारिश जारी

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज दोपहर बाद से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रांची, बोकारो, पलामू समेत कई जिलों  के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कई जिलों में वज्रपात क...

अगस्त 19, 2024 7:37 अपराह्न

views 33

सावन पूर्णिमा के मौके पर आज देवघर स्थित बाबाधाम, रांची के पहाड़ी मंदिर समेत अन्य शिवालयों में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी

सावन पूर्णिमा के मौके पर आज देवघर स्थित बाबाधाम, रांची के पहाड़ी मंदिर समेत अन्य शिवालयों में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। बाबाधाम में आज सवा लाख कांवरियों ने जलाभिषेक किया। दोपहर बाद बाबा मंदिर से अरघा हटा लिया गया और स्पर्श पूजा शुरू हो गई। वहीं दूसरी ओर दुमका के विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धा...

अगस्त 19, 2024 7:37 अपराह्न

views 20

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में आज एक बेकाबू कंटेनर की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला की मौत

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में आज एक बेकाबू कंटेनर की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है।