झारखंड

अगस्त 21, 2024 10:35 पूर्वाह्न

views 23

मौसम विभाग ने आज से 23 अगस्त तक राजधानी रांची समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज से 23 अगस्त तक राजधानी रांची के अलावा पलामू और कोल्हान प्रमंडल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

अगस्त 20, 2024 9:02 अपराह्न

views 39

झारखंड में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्य भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई

झारखंड में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्य भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की झारखंड शाखा के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

अगस्त 20, 2024 9:02 अपराह्न

views 29

चंपाई सोरेन ने दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की बात को सिरे से खारिज कर दिया

राज्य के मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी किसी भाजपा नेता से मुलाकात नहीं हुई। इस बीच कोल्हान प्रमंडल के चार झामुमो विधायक आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इनम...

अगस्त 20, 2024 9:02 अपराह्न

views 22

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 23 अगस्त को रांची में आक्रोश रैली निकाली जायेगी

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 23 अगस्त को रांची में आक्रोश रैली निकाली जायेगी। इसमें राज्यभर के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। हजारीबाग के भी कार्यकर्ता इस राज्यव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गये हैं।   स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि...

अगस्त 20, 2024 9:01 अपराह्न

views 20

23 अगस्त को प्रस्तावित आक्रोश रैली में प्रदेश के एक लाख युवा रांची में जुटेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे

बोकारो में भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने दावा किया कि 23 अगस्त को प्रस्तावित आक्रोश रैली में प्रदेश के एक लाख युवा रांची में जुटेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

अगस्त 20, 2024 9:01 अपराह्न

views 32

ज्य की हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम परः विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर में सांसद विद्युत वरण महतो ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

अगस्त 20, 2024 9:00 अपराह्न

views 20

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राज खरसावां रेलवे स्टेशन के पास आज एक मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी हो गई

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राज खरसावां रेलवे स्टेशन के पास आज एक मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी हो गई। इससे इस रेल लाइन पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

अगस्त 20, 2024 9:00 अपराह्न

views 18

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने आज राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा की

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने आज राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सभी जिलों के एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी शामिल हुए। बाद में पत्रकारों से बातचीत में श्री गुप्ता ने कहा कि राज्य में अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाये जायेंगे।

अगस्त 20, 2024 8:59 अपराह्न

views 20

23 अगस्त तक राजधानी रांची के अलावा पलामू और कोल्हान प्रमंडल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने कल से 23 अगस्त तक राजधानी रांची के अलावा पलामू और कोल्हान प्रमंडल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगस्त 20, 2024 12:12 अपराह्न

views 29

झारखंड: जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्य भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित

कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्या के विरोध में झारखंड में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्य भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अब तक 10 हजार से अधिक मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल रहा है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती 400 से...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला