झारखंड

अगस्त 18, 2024 5:43 अपराह्न

views 25

जेएसएससी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आयोजन के लिए राज्य के सभी जिलों में कुल 750 परीक्षा केंद्र बनाए गए

जेएसएससी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आयोजन के लिए राज्य के सभी जिलों में कुल 750 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 21 और 22 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा में लगभग साढ़े छह लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

अगस्त 18, 2024 5:42 अपराह्न

views 37

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज संताल परगना के दौरे पर हैं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज संताल परगना के दौरे पर हैं। इस क्रम में वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पाकुड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वे झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करेंगे। साथ ही कई सौगात देंगे और परिसंपत्तियों का ...

अगस्त 18, 2024 2:28 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पाकुड़ जिले में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की शुरुआत करेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब से कुछ देर बाद पाकुड़ जिले की 57 हजार 120 महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री करोड़ो रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन के साथ परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे।   कार्यक्रम को लेकर जि...

अगस्त 18, 2024 2:27 अपराह्न

views 16

रांची में ट्रांसफॉर्मर लोड घटाने के लिए 800 अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे

रांची में ट्रांसफॉर्मर लोड घटाने के लिए 800 अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। वहीं शहर में 548 करोड़ रुपए की लागत से चार हजार किलोमीटर खुले बिजली की तारों की जगह कवर्ड तार लगाए जाएंगे। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के जीएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि एबी केबल लगाने से उपभोक्ताओं को सबसे अधिक राहत ...

अगस्त 18, 2024 2:26 अपराह्न

views 25

जेएसएससी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए 750 परीक्षा केंद्र बनाए गए

जेएसएससी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आयोजन के लिए राज्य के सभी जिलों में कुल 750 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 21 और 22 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा में लगभग साढ़े छह लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।   परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बैठक...

अगस्त 18, 2024 2:26 अपराह्न

views 24

रांची विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में दाखिले के लिए 24 अगस्त से पोर्टल खुलेगा

रांची विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में दाखिले के लिए 24 अगस्त से पोर्टल खुलेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय में हंगामे के बाद कुलपति के आदेश से रजिस्ट्रार ने दाखिले हेतु पोर्टल खोलने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।   इस आदेश के बाद विश्वविद्...

अगस्त 18, 2024 2:25 अपराह्न

views 14

सावन माह की आखिरी सोमवारी और राखी का त्यौहार कल है

सावन माह की आखिरी सोमवारी और राखी का त्यौहार कल है। सोमवारी को लेकर राज्यभर के शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर, दुमका के बासुकीनाथ, रांची के पहाड़ी मंदिर और खूंटी के आम्रेश्वर धाम में विशेष तैयारी की गई है।   इधर राखी को लेकर बाजार पूरी तरह से...

अगस्त 17, 2024 7:29 अपराह्न

views 44

मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकतर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकतर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रांची स्थित मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि आज रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और गुमला समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, कल राज्य के अधिकांश हिस्सों में अत्यधिक भारी ...

अगस्त 17, 2024 7:29 अपराह्न

views 26

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार उमड़ रही है

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 43 लाख 46 हजार 227 लोगों ने जलार्पण कर लिया है। अब सिर्फ पांचवी यानि अंतिम सोमवारी ही बची है। इस दौरान अब तक मंदिर को पांच करोड़ 42 लाख 55 हजार 702 रुपये की आय हुई है।

अगस्त 17, 2024 7:26 अपराह्न

views 19

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद हवलदार चौहान हेम्ब्रम के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इसके साथ ही आश्रित परिजनों को लगभग एक करोड़ 29 लाख रुपए भी सहायता राशि के रूप में दी जाएगी। श्री सोरेन ने आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज शहीद हवलदार के परिजनों से मुलाक...