झारखंड

नवम्बर 8, 2024 3:55 अपराह्न

views 27

झारखंड: विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दल आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करे- निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से झारखंड में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को कहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाताओं से झूठे वादे कर उन्हें गुमराह करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने चुनावी सभाओं के दौरान व्यक्तिगत हमले से बचने...

नवम्बर 8, 2024 3:53 अपराह्न

views 36

भारतीय रेल छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए 500 से अधिक विशेष रेलगाडियों का कर रहा परिचालन

भारतीय रेल छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए पांच सौ से अधिक विशेष रेलगाडियों का परिचालन कर रहा है। रेलवे बोर्ड ने बताया कि आज से लौटने वाले यात्रियों के लिए समस्तीपुर, दानापुर और अन्य रेल मंडलों से अतिरिक्त रेलगाडियां चलाई जा रही हैं। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए ...

नवम्बर 8, 2024 10:12 पूर्वाह्न

views 31

चार दिवसीय छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया

चार दिवसीय छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन आज उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व आज संपन्न हो गया। इस दौरान डैम, नदी और तालाबों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, कृतज्ञता, सामाजिक और पारिवारिक एकता ...

नवम्बर 8, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 31

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से झारखंड में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को कहा

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से झारखंड में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को कहा है। रांची में इन दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाताओं से झूठे वादे कर उन्हें गुमराह करने से बचने की सलाह दी। ...

नवम्बर 8, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 28

शिवराज सिंह चौहान पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे

झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री चौहान दोपहर 12 बजे के बाद चक्रधरपुर में और ढाई बजे से नोवामुंडी में जनसभा करेंगे। वहीं भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा आज सरायकेला खरसावां जिल...

नवम्बर 8, 2024 10:10 पूर्वाह्न

views 31

झारखंड में चुनाव प्रचार आज से और तेज हो जायेगा

झारखंड में चुनाव प्रचार आज से और तेज हो जायेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज झारखंड आयेंगे और सिमडेगा और लोहरदगा में चुनावी रैली करेंगे। इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को झारखंड आयेंगे। श्री शाह छतरपुर, हजारीबाग और पोटका में एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार...

नवम्बर 8, 2024 10:07 पूर्वाह्न

views 33

झारखंड विधानसभा चुनाव में 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर

झारखंड विधानसभा चुनाव में 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। एनडीए और इंडी गठबंधन के नेता अपनी-अपनी पार्टियों के समर्थन में धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर गरीबों के ...

नवम्बर 6, 2024 12:04 अपराह्न

views 37

झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर

झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के नेता अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच इंडिया गठबंधन ने अपना सात सूत्री चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्य...

नवम्बर 6, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 29

झारखंड में विधानसभा को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी

भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र राय ने इंडिया गठबंधन के साझा घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। श्री राय ने कहा कि हेमंत सरकार को पहले पिछले चुनाव में किये गये वादे पूरे करने चाहिए।   इस बीच कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि इंडिया गठबंधन जो कहता है उसे पूरा करता ह...

नवम्बर 5, 2024 1:35 अपराह्न

views 49

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद झारखंड में 1.47 अरब रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से राज्य के विभिन्न हिस्सों से एक अरब 47 करोड़ रुपये से अधिक राशि जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के.रवि कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 31 प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं।   सुचारू रूप से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उत्‍तर प्रदे...