नवम्बर 8, 2024 10:11 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से झारखंड में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को कहा

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से झारखंड में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को कहा है। रांची में इन दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाताओं से झूठे वादे कर उन्हें गुमराह करने से बचने की सलाह दी।

 

उन्होंने चुनावी सभाओं के दौरान व्यक्तिगत हमले से बचने और प्रचार के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करने को भी कहा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला