अंतरराष्ट्रीय

दिसम्बर 31, 2025 6:23 अपराह्न

views 208

युद्धविराम समझौते के अन्तर्गत थाईलैंड ने 18 कंबोडियाई सैनिकों को रिहा किया।

थाईलैंड ने आज युद्धविराम समझौते के अन्तर्गत 18 कंबोडियाई सैनिकों को रिहा कर दिया। दोनों  देशों ने 27 दिसंबर को युद्धविराम पर सहमति जताई थी, जिससे लगभग 20 दिन चले संघर्ष का अंत हो गया। इस युद्ध में लगभग एक 100 लोग मारे गए। वहीं दोनों देशों के पांच लाख से अधिक नागरिक विस्थापित हो गए। इस युद्ध में लड़ा...

दिसम्बर 31, 2025 6:18 अपराह्न

views 207

चीन द्वारा द्वीप के आसपास किए गए सैन्य अभ्यास के बाद ताइवान में हाई अलर्ट

ताइवान में चीन द्वारा द्वीप के आसपास किए गए सैन्य अभ्यास के बाद ताइवान हाई अलर्ट पर है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लगभग 125 चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने आज एक बयान में चीन द्...

दिसम्बर 31, 2025 2:28 अपराह्न

views 92

ढाका पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज सुबह ढाका पहुंचे। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा और भारतीय उच्चायोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. जयशंकर का स्वागत किया।...

दिसम्बर 31, 2025 1:58 अपराह्न

views 128

दक्षिण कोरिया: भारत समेत छह अन्य देशों के समूह पर्यटकों के लिए वीज़ा प्रसंस्करण शुल्क में छूट की समयसीमा बढ़ाई

दक्षिण कोरिया भारत, चीन, वियतनाम, फिलीपींस, इंडोनेशिया और कंबोडिया से आने वाले समूह पर्यटकों के लिए वीज़ा प्रसंस्करण शुल्क में छूट को छह महीने के लिए और बढ़ाएगा। दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री कू युन-चोल ने कहा कि सी-3-2 वीज़ा के लिए शुल्क छूट अगले वर्ष जून के अंत तक जारी रहेगी।   श्री कू ने कहा...

दिसम्बर 31, 2025 11:19 पूर्वाह्न

views 87

अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 171 करोड़ अमरीकी डॉलर की सहायता की अपील शुरू की

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 में अफगानिस्तान के लिए एक सौ 71 करोड़ अमरीकी डॉलर की सहायता अपील शुरू की है। आगामी वर्ष में अफगानिस्तान के विश्व के सबसे बड़े मानवीय संकटों का सामना करने की आशंका है। देश में लगभग 2 करोड़ 19 लाख लोगों को सहायता की आवश्यकता होगी। इनमें 1 करोड़ 74 लाख लोग गंभीर खाद्य असुरक...

दिसम्बर 31, 2025 10:48 पूर्वाह्न

views 95

पेरू: दो पर्यटक रेलगाड़ियों की टक्कर में एक रेलकर्मी की मौत, लगभग 30 यात्री घायल

दक्षिण अमरीकी देश पेरू में, दो पर्यटक रेलगाड़ियों की टक्कर में एक रेलकर्मी की मौत हो गई है और लगभग 30 यात्री घायल हैं। यह दुर्घटना पुरातात्विक स्थल कोरिवेरैचिना के पास हुई। दुर्घटना के बाद माचूपिचू और कुज़को शहरों के बीच रेल सेवा स्थगित कर दी गई है।माचूपिचू में हर साल लगभग पन्द्रह लाख पर्यटक मुख्यतः...

दिसम्बर 31, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 159

ईरान: महंगाई और मुद्रा अवमूल्‍यन के कारण जारी विरोध प्रदर्शन तेहरान सहित कई शहरों में फैला

  ईरान में बढ़ती महंगाई और मुद्रा अवमूल्‍यन के विरोध में तीन दिन से जारी प्रदर्शन राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में फैल गया है। प्रदर्शनकारियों में विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने निर्वासित रज़ा पहलवी के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि प्...

दिसम्बर 31, 2025 10:18 पूर्वाह्न

views 88

जर्मनी: स्पार्कसे बैंक में ड्रिल मशीन की मदद से चोरी, लगभग 3 करोड़ यूरो नकद लूटे

जर्मनी में चोरों ने पश्चिमी जर्मनी के गेल्सेंकिर्चेन में स्पार्कसे बैंक की एक शाखा में सेंध लगाने के लिए एक बड़ी ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया और लगभग 3 करोड़ यूरो नकद, सोना और आभूषण चुरा लिए। इस संगठित गिरोह ने पास के पार्किंग गैराज के रास्ते तिजोरी में प्रवेश किया, भूमिगत तिजोरी में छेद किया और तीन ...

दिसम्बर 31, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 110

बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे विदेशमंत्री एस जयशंकर

विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर आज बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका जा रहे हैं। खालिदा ज़िया बांगलादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका 80 वर्ष की उम्र में कल ढाका में निधन हो गया। उनके अंत...

दिसम्बर 31, 2025 7:37 पूर्वाह्न

views 671

पारंपरिक डाक सेवा को बंद करने वाला पहला देश बना डेनमार्क

डेनमार्क पारंपरिक डाक सेवा को बंद करने वाला पहला देश बन गया है। डेनमार्क में, पत्र वितरण की चार सौ साल पुरानी व्यवस्था इस सप्ताह बंद कर दी गई। डिजिटल संवाद बढ़ने और सरकारी डाक सेवा में 90 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि, पत्र पहुंचाने के लिए निजी शिपिंग और डाक सेवा जारी र...