अंतरराष्ट्रीय

मार्च 1, 2026 8:19 अपराह्न

views 58

अमरीका: टेक्सास के ऑस्टिन में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, 14 घायल

अमरीका में टेक्सास के ऑस्टिन में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑस्टिन के पुलिस प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि अधिकारियों ने ऑस्टिन शहर में एक लोकप्रिय बीयर गार्डन बुफोर्ड में एक सक्रिय शूटर की सूचन...

मार्च 1, 2026 8:12 अपराह्न

views 181

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में कनाडा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई के ताज पैलेस होटल में कनाडा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के स्वागत समारोह का आयोजन किया। प्रतिनिधिमंडल में कनाडा के राष्ट्रीय राजस्व मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन, न्यू ब्रंसविक की प्रीमियर सुसान होल्ट और अन्य शामिल थे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि...

मार्च 1, 2026 7:10 अपराह्न

views 182

कुवैत में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फंसे भारतीय नागरिकों की मदद कर रहा है भारतीय दूतावास

कुवैत में भारतीय दूतावास हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फंसे भारतीय नागरिकों की मदद कर रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में दूतावास ने कहा कि वह संबंधित स्थानीय अधिकारियों, फंसे हुए यात्रियों के ठहरने वाले होटलों के प्रबंधन और संबंधित एयरलाइनों के साथ लगातार संपर्क में है। दूतावास ने आश्वासन दिया है कि भारत...

मार्च 1, 2026 7:01 अपराह्न

views 71

बेल्जियम ने उत्तरी सागर में रूस के गुप्त बेड़े से संबंधित एक तेल टैंकर को जब्त किया

बेल्जियम ने आज उत्तरी सागर में रूस के गुप्त बेड़े से संबंधित एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन ने कहा कि फ्रांस के रक्षा अधिकारियों के समर्थन से बेल्जियम के सशस्त्र बलों ने प्रतिबंधों को लागू करने के प्रयासों के तहत टैंकर पर हमला किया। बेल्जियम...

मार्च 1, 2026 6:32 अपराह्न

views 97

ईरान: जनरल अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर का कमांडर नियुक्त किया गया

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया है कि मोहम्मद फखपाउर की हत्या के बाद जनरल अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर का कमांडर नियुक्त किया गया है। ब्यूनस आयर्स में 1994 में ए.एम.आई.ए यहूदी सामुदायिक केंद्र पर बमबारी के लिए वर्ष 2007 से इंटरपोल द्वारा वांछित कुद्स फोर्स के पूर्व कमांडर अहमद वाह...

मार्च 1, 2026 6:15 अपराह्न

views 57

यूएई: हवाई सुरक्षा बलों द्वारा रोके गए ड्रोनों का मलबा दुबई के घरों में गिरने से दो लोग घायल

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने कहा है कि हवाई सुरक्षा बलों द्वारा रोके गए ड्रोनों का मलबा दुबई के घरों में गिरने से दो लोग घायल हो गए। दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूरे अमीरात में ड्रोन की आवाज़ें सुनी गईं। संयुक...

मार्च 1, 2026 6:11 अपराह्न

views 56

ब्रिटेन ने पश्चिम एशिया में किए जा रहे ईरान के हमलों की निंदा की

ब्रिटेन ने पश्चिम एशिया में किए जा रहे ईरान के हमलों की निंदा की है। ब्रिटेन ने कहा है कि उसने अपनी क्षेत्रीय रक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने ईरान पर सैन्य ठिकानों सहित खाड़ी देशों के हवाई अड्डों, होटलों और नागरिक स्थलों को भी निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने...

मार्च 1, 2026 5:45 अपराह्न

views 82

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल नई दिल्‍ली में वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल नई दिल्‍ली में हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधित मंडल स्‍तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्‍न क्षेत्रों में अ‍ब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। वे व्‍यापार और निवेश, ऊर्जा, दुर्लभ खनिज, कृषि, शिक्ष...

मार्च 1, 2026 5:39 अपराह्न

views 99

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्‍होंने ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन को भेजे गए संदेश में इसे मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाली एक निंदनीय हत्या बताया है। श्री पुतिन ने दोनों...

मार्च 1, 2026 7:04 अपराह्न

views 98

ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत के बाद कई देशों में शोक सभाएं और विरोध प्रदर्शन हुए

ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कई देशों में शोक सभाएं और विरोध प्रदर्शन हुए हैं। शिया समुदाय ने खामेनेई की मौत पर शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। तेहरान और ईरान के अन्य शहरों में लाखों लोगों ने खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस्फ़हान और ज़ंजन की सड़कों पर भारी भीड़ उमड...