अंतरराष्ट्रीय

मार्च 2, 2026 7:25 अपराह्न

views 107

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब के प्रधानमंत्री राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताय...

मार्च 2, 2026 5:58 अपराह्न

views 79

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अमरीका के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत और अमरीका को उन्नत जैव विनिर्माण में एक सुनियोजित भारत-डेलावेयर साझेदारी की ओर बढ़ना चाहिए। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिल्ली में डेलावेयर के गवर्नर मैट मेयर के नेतृत्व में आए अमरीका के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। डॉ. सिंह ने इस ...

मार्च 2, 2026 9:40 अपराह्न

views 103

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। नई दिल्ली में आज कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत की आधिकारिक यात्रा के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव-पूर्व पी. कुमारन ने कहा कि इस यात्रा के द...

मार्च 2, 2026 5:22 अपराह्न

views 78

लोकतांत्रिक परंपराओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बनाए रखने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने भारत में समाज की जीवंतता की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बनाए रखने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में श्री तुर्क ने पाकिस्तान और चीन...

मार्च 2, 2026 4:16 अपराह्न

views 86

दोनों देश जीवंत लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्थाएं और साझा मूल्यों पर आधारित समाज हैं: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत-कनाडा सीईओ फोरम में कहा कि दोनों देश जीवंत लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्थाएं और साझा मूल्यों पर आधारित समाज हैं। आज नई दिल्ली में आयोजित भारत-कनाडा सीईओ फोरम के दौरान श्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र, विविधता और विकास दोनों देशों को स्वाभाविक साझेदार के रूप में आगे बढ़ने के ...

मार्च 2, 2026 4:17 अपराह्न

views 172

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने एआईआईबी की अध्यक्ष ज़ू जियायी से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक-एआईआईबी की अध्यक्ष ज़ू जियायी से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और एआईआईबी की साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने भारत में अवसंरचना क्षेत्र में प्रारंभिक प्रतिकूल सेवाओं क...

मार्च 2, 2026 2:16 अपराह्न

views 69

यूएई और जॉर्डन ने अपने क्षेत्रों पर हमलों के विरोध में ईरान के राजदूतों को तलब किया

संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन ने अपने क्षेत्रों पर ईरान के हमलों के विरोध में ईरान के राजदूतों को तलब किया है। दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों ने अपनी-अपनी राजधानियों में ईरानी राजदूतों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया और हमलों को संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताय...

मार्च 2, 2026 11:22 पूर्वाह्न

views 134

इज़राइल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में किये कई हमले

इस्राएल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में कई हमले किये हैं।  ये हमले आज सुबह लेबनान के आतंकी गुट हिज्बुल्ला के मिसाइल हमलों के जवाब में किये गए। पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय में यह पहला मौका है जब हिजबुल्ला ने इस्राएल पर हमले करने का दावा किया है। हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि ये हमले ईरान के सर्वोच्...

मार्च 2, 2026 11:21 पूर्वाह्न

views 159

ईरान पर अमरीका और इस्राइल के हमलों के बाद तेल की कीमतों में हुई वृद्धि

ईरान पर अमरीका और इस्राइल के हमलों के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। एशिया में आज सुबह ब्रेंट क्रूड और नाइमेक्स लाइट स्वीट क्रूड तेल की कीमत में दस प्रतिशत से अधिक की व‍ृद्धि दर्ज की गई। प्रति बैरल ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 79.3 डॉलर और नाइमेक्‍स की कीमत साढे आठ प्रतिशत बढ...

मार्च 2, 2026 11:18 पूर्वाह्न

views 91

अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा- उसकी वायु सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले किये

अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने आज घोषणा की कि उसकी वायु सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले किये हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि ये हमले रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा स्थित 12वीं डिवीजन मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मंद एजेंसी स्थित ख्वाजाई कैंप सहित...