अंतरराष्ट्रीय

जून 12, 2024 8:34 अपराह्न

views 18

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानवाधिकार और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानवाधिकार और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। आयोग ने कहा कि प्रांतीय चुनाव के अभाव में क्षेत्र के लोगों को पूरे साल स्थानीय सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं मिला और 2023 में अधिनियमित एक भी कानून नहीं बनाया गया। आयोग ने आरोप लगाया क...

जून 12, 2024 7:45 अपराह्न

views 85

कुवैत में अग्निकांड के बाद भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) जारी किया है

कुवैत के मंगफ़ शहर में प्रवासी श्रमिकों की छह मंजिला भवन में आज सुबह लगी भयंकर आग में चालीस से अधिक लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हैं। मृतकों में दस भारतीय नागरिक हैं। इस भवन में लगभग 195 मजदूर रहते थे, जिसका स्‍वामित्‍व मलयाली व्यवसायी केजी अब्राहम के नेतृत्व वाली कंपनी के पास है। कुवैत...

जून 12, 2024 7:47 अपराह्न

views 59

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत शहर में आग दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत शहर में आग दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रख रहा है और प्रभावि...

जून 12, 2024 4:48 अपराह्न

views 58

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कुवैत शहर में आग दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कुवैत शहर में भीषण आग दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसमें चालीस से अधिक लोगों की मौत हो गई है और पचास से अधिक लोग घायल हैं। श्री जयशंकर ने आश्वासन दिया कि कुवैत में भारतीय दूतावास प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान करेगा।

जून 12, 2024 1:44 अपराह्न

views 85

भारत और बांग्लादेश के बीच 14 से 21 जून तक बंद रहेंगी व्यापारिक गतिविधियां और रेल सेवाएं

बांग्लादेश में ईद-उल-अधा के अवसर पर एक सप्ताह के अवकाश के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हिल लैंड पोर्ट आयात-निर्यात समूह के महासचिव ने कहा कि हिल लैंड पोर्ट के माध्‍यम से भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापारिक गतिविधियां, 14 से 21 जून के बीच, ईद अवकाश के लिए बंद ...

जून 12, 2024 12:53 अपराह्न

views 84

श्रीलंका आईएमएफ का कार्यकारी बोर्ड आज विस्तारित निधि सुविधा और अनुच्छेद-4 की दूसरी समीक्षा पर चर्चा करेगा

श्रीलंका के वित्त राज्‍य मंत्री शेहान सेमासिंघे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का कार्यकारी बोर्ड आज विस्तारित निधि सुविधा और अनुच्छेद-4 की दूसरी समीक्षा पर चर्चा करेगा।   इस वित्त कार्यक्रम की समीक्षा से श्रीलंका को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आईएमएफ की संचार निदेशक जूली कोजैक ने बा...

जून 12, 2024 12:20 अपराह्न

views 363

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी भारत यात्रा को मॉलदीव के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता बताया

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए अपनी भारत यात्रा को मालदीव के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है। उन्‍होंने मालदीव की सरकारी मीडिया से बातचीत में यह बात कही।   राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करन...

जून 12, 2024 12:01 अपराह्न

views 55

संयुक्त राष्‍ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मलावी के उपराष्ट्रपति की विमान दुर्घटना में मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया

संयुक्त राष्‍ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मलावी के उपराष्ट्रपति और नौ अन्य लोगों के विमान दुर्घटना में मारे जाने पर शोक व्‍यक्‍त किया है। मलावी के उप-राष्ट्रपति सौलोस चिलिमा और नौ अन्य लोग एक सैन्‍य विमान में सवार थे। विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई।

जून 12, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 45

इस्राइली सेना के हमले में पश्चिमी तट के उत्तरी भाग में जेनिन के उत्तर-पश्चिम में छह फलस्तीनियों की मौत

इस्राइली सेना के हमले में पश्चिमी तट के उत्तरी भाग में जेनिन के उत्तर-पश्चिम में कल छह फलस्तीनियों की मौत हो गई। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। इस बीच, सेना ने एक बयान में कहा है कि कफर दान गांव में इसके साथ हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। बया...

जून 12, 2024 7:15 पूर्वाह्न

views 76

रूस और बेलारूस के सशस्त्र बलों ने सामरिक परमाणु हथियार अभ्यास का दूसरा चरण शुरू किया

रूस और बेलारूस के सशस्त्र बलों ने सामरिक परमाणु हथियार अभ्यास का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभ्‍यास किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य गैर-रणनीतिक परमाणु हथियारों के युद्धक उपयोग के लिए ...