छत्तीसगढ

मई 11, 2024 7:30 अपराह्न

views 23

शासकीय विभागों में सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने के लिए वित्त विभाग की अनुमति होगी अनिवार्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी शासकीय विभागों में सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने के लिए वित्त विभाग की अनुमति अनिवार्य कर दी है। इसमें लोक सेवा आयोग के जरिए की जाने वाली सीधी भर्ती के रिक्त पदों के साथ अनुकम्पा नियुक्ति के पदों को छूट प्रदान की गई है। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष से लोक सेवा आयोग द्वारा प...

मई 10, 2024 8:36 अपराह्न

views 33

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग के सराफा व्यापारी प्रकाश सांखला को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग के सराफा व्यापारी प्रकाश सांखला को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया है। ईओडब्ल्यू ने कल दुर्ग में उनके घर और भिलाई स्थित दुकान में दबिश दी थी। कल रात उन्हें हिरासत मेंं रायपुर लाया गया था। उन पर महादेव ऐप से जुडे़ लोगों के पैसे कार...

मई 10, 2024 8:34 अपराह्न

views 41

छत्तीसगढ़ के उन्नीस सौ चौरानवे बैच के आईपीएस जी.पी. सिंह को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी

छत्तीसगढ़ के उन्नीस सौ चौरानवे बैच के आईपीएस जी.पी. सिंह को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी है। उन पर लगाए गए राजद्रोह की मामले की प्रोसिडिंग पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। वहीं, इससे पहले एक मई को केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण-कैट ने जी.पी. सिंह से जुड़े सभी मामलों को निराकृत कर बहाल किए जाने ...

मई 10, 2024 8:33 अपराह्न

views 48

छत्तीसगढ़ में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग अनुसार कल के बाद वर्षा की गतिविधियांं में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।     

मई 10, 2024 8:32 अपराह्न

views 50

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के समाज सेवक जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के समाज सेवक जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया। बिरहोर जनजाति के जागेश्वर यादव को इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया था। बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने पर उन्हें यह...

मई 10, 2024 8:31 अपराह्न

views 44

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दुर्ग जिले के पाटन स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर राम शंकर कुरील को बर्खास्त कर दिया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दुर्ग जिले के पाटन स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर राम शंकर कुरील को बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में आज राजभवन से आदेश जारी कर दिया गया है। डॉक्टर राम शंकर कुरील पर भर्ती में घोटाले करने का आरोप था। इस संबंध में बनाई ...

मई 10, 2024 8:29 अपराह्न

views 34

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा–प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम बदले जाने का उनकी पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम बदले जाने का उनकी पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। उन्होंने आज एक बयान जारी कर कहा कि स्वामी आत्मानंद छत्तीसगढ़ में जन्में एक विद्वान संत और विश्व विख्यात अध्यात्मिक व्यक्तित्व थे, इसलिए उनके नाम पर कांग्रेस सर...

मई 10, 2024 8:28 अपराह्न

views 35

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दसवीं और बारहवीं के टॉपर विद्यार्थियों से सीधे वीडियो कॉल कर उनसे बात की और उन्हें सफलता के लिए बधाई दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दसवीं और बारहवीं के टॉपर विद्यार्थियों से सीधे वीडियो कॉल कर उनसे बात की और उन्हें सफलता के लिए बधाई दी। बच्चों के लिए अपने मुख्यमंत्री से इस तरह अचानक रूबरू होना बेहद आनंददायक अनुभव रहा। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी पूछा ...

मई 10, 2024 8:26 अपराह्न

views 53

छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया का पर्व आज उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया का पर्व आज उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। छोटे बच्चों ने जहां गुड्डे-गुड़िया का विवाह रचाया, तो वहीं लोगों ने मंदिर-देवालयों में दान-दक्षिणा कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं, सराफा बाजारों ...

मई 10, 2024 8:24 अपराह्न

views 51

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में बारह माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में बारह माओवादी मारे गए हैं। मारे गए माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।   पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार माओवादियों के साथ यह मुठभेड़ गंगालूर क्षेत्र में स्थित पीडिया गांव के पास जंगल में उस समय हुई, जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और ...