छत्तीसगढ

सितम्बर 9, 2024 8:21 अपराह्न

views 22

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने एक सौ सैंतालीस अभियंताओं के नये पदस्थापना के तीन अलग-अलग आदेश जारी किए

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने एक सौ सैंतालीस अभियंताओं के नये पदस्थापना के तीन अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में अधीक्षण अभियंताओं से लेकर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी स्थानांतरित अभियंताओं को सात दिनों के भीतर कार...

सितम्बर 9, 2024 8:21 अपराह्न

views 29

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बलौदा थाना क्षेत्र के सुल्ताननार गांव की है, जहां पर नाले में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के तागा गांव की है, जहां एक महिला तालाब में फिसलकर गिर गई, जि...

सितम्बर 9, 2024 8:19 अपराह्न

views 28

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केन्द्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी से मुलाकात की

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी से मुलाकात की। इस दौरान श्री साहू ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री से एनएमडीसी मुख्यालय को हैदराबाद से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थापित करने की मांग की।  गौरतलब है कि एनएमडीसी लिमिटेड की अधिकांश इक...

सितम्बर 9, 2024 8:18 अपराह्न

views 20

बलौदाबाजार में हुई घटना के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों को आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

कल बलौदाबाजार में हुई घटना के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों को आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने नगरीय निकायों, स्थानीय निकायों और पंचायतों को इस संबंध में स्थानीय बोली में विशेष जागरूकता कार्य...

सितम्बर 9, 2024 8:16 अपराह्न

views 27

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीते दो दिनों से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीते दो दिनों से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नारायणपुर जिले में बीती रात से हो रही बारिश के बाद सभी छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर है। कोंडागांव से नारायणपुर के बीच छेरीबेड़ा नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण इस मार्ग पर चलने वाली बसों के पहिए थम गए है...

सितम्बर 9, 2024 8:16 अपराह्न

views 34

मौसम विभाग ने कल 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने कल 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा भी हो सकती है। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका भी जताई गई है।

सितम्बर 9, 2024 8:13 अपराह्न

views 31

भगवान बलराम की जंयती को आज छत्तीसगढ़ में किसान दिवस के रूप में मनाया गया।

भगवान बलराम की जंयती को आज छत्तीसगढ़ में किसान दिवस के रूप में मनाया गया। रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने भगवान बलराम और हल की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमं...

सितम्बर 8, 2024 7:22 अपराह्न

views 49

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत

        छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। यह घटना बलौदा बाजार शहर के पास मोहतरा गांव मे हुई। तेज बारिश के दौरान जब ये लोग एक पेड़ के नीचे खड़े थे तभी वे बिजली गिरने की चपेट में आ गए।

सितम्बर 8, 2024 7:13 अपराह्न

views 27

मौसम विभाग के अनुसार कल नौ सितंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार कल नौ सितंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा एक दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। 

सितम्बर 8, 2024 7:12 अपराह्न

views 34

बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई है। इस महिला मरीज को इकतीस अगस्त को सिम्स मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कल इलाज के दौरान इसकी मृत्यु हो गई। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। वहीं, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या एक सौ...