सितम्बर 9, 2024 8:21 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बलौदा थाना क्षेत्र के सुल्ताननार गांव की है, जहां पर नाले में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के तागा गांव की है, जहां एक महिला तालाब में फिसलकर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार रेलवे स्टेशन के पास की है। यहां एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

उधर, कोंडागांव जिले के बोरगांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीस पर कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार भी इस हादसे के शिकार हो गए और घायल हो गए। सभी घायलों को फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।