बिहार

अक्टूबर 19, 2024 4:25 अपराह्न

views 35

प्रदेश में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से विभिन्न नदियों के एक सौ अठारह किलोमीटर लंबे तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए

प्रदेश में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से विभिन्न नदियों के एक सौ अठारह किलोमीटर लंबे तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि तटबंध क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उन पर बनी संरचनाओं को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।   रिपोर्ट के अनुसार लगभग पांच सौ बारह करोड़ रुपये से बने ...

अक्टूबर 19, 2024 4:25 अपराह्न

views 37

प्रदेश में बाढ़ से हुयी क्षति का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम पटना आएगी

प्रदेश में बाढ़ से हुयी क्षति का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम कल पटना आ रही है। आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।   उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पार्थ सारथी की अध्यक्षता में सात सदस्यों वाली टीम बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का...

अक्टूबर 19, 2024 4:22 अपराह्न

views 36

ईडी ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है। संजीव हंस की गिरफ्तारी पटना स्थित उनके सरकारी आवास से, जबकि गुलाब यादव की गिरफ्तारी दिल्ली स्थित एक रिसॉर्ट से की गयी है।   संजीव हंस को गिरफ्तार करने के बाद द...

अक्टूबर 19, 2024 8:49 पूर्वाह्न

views 77

बिहार के बांका जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

बिहार के बांका जिले में कल शाम एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नागरडीह इलाके के पास हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने कांवरियों को ले जा रहे वाहन को टक्कर मार दी। तीर्थयात्री सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर ज्येष्ठ गौड़नाथ मंदिर जा रहे थे...

अक्टूबर 18, 2024 6:28 अपराह्न

views 31

लखीसराय जिले के लाली पहाड़ी परिसर में बिहार कला दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लखीसराय जिले के लाली पहाड़ी परिसर में बिहार कला दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई नामचीन कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। लाली पहाड़ी को पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अक्टूबर 18, 2024 6:27 अपराह्न

views 50

बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज के लिए उप-चुनाव की अधिसूचना जारी

बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज के लिए उप-चुनाव की अधिसूचना आज जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु हो जाएगी। प्रत्याशी पच्चीस अक्टूबर तक नामांकन पत्र भर सकेंगे। अट्ठाईस अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।   वहीं, उम्मीदवार तीस अक्टूबर तक अपना नाम...

अक्टूबर 18, 2024 6:26 अपराह्न

views 33

कला-संस्कृति और युवा विभाग के तत्वावधान में पटना में बिहार फिल्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है

कला-संस्कृति और युवा विभाग के तत्वावधान में आज पटना में बिहार फिल्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा इसका उद्घाटन करेंगे।   श्री सिन्हा ने बताया कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य बिहार में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देना है।

अक्टूबर 18, 2024 6:24 अपराह्न

views 33

प्रधानमंत्री गति शक्ति अभियान के अंतर्गत पटना में पूर्वी जोन के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला की शुरुआत हुई

प्रधानमंत्री गति शक्ति अभियान के अंतर्गत पटना में पूर्वी जोन के लिए कल से दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।   श्री मिश्रा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष दो हजार सैंतालीस तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने ...

अक्टूबर 18, 2024 6:23 अपराह्न

views 33

सीवान, सारण और गोपालगंज जिले में जहरीली शराब पीने से हुयी मौत

सीवान, सारण और गोपालगंज जिले में जहरीली शराब पीने से हुयी मौत के मामले में अब तक सैंतालीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो सौ पचास जगहों पर छापे मारे गये। सारण में सैंतीस और सीवान जिले में दस लोगों की गिरफ्तारी हुयी है।   छापेमारी के दौरान एक हजार छह...

अक्टूबर 18, 2024 6:22 अपराह्न

views 47

बिहार की चार विधानसभा सीटों के लिए उप-चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन की प्रक्रिया शुरू

बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज के लिए उप-चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। प्रत्याशी पच्चीस अक्टूबर तक नामांकन पत्र भर सकेंगे। अट्ठाईस अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच होगी।   वहीं, उम्मीदवार तीस अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले...