बिहार

जनवरी 18, 2025 11:06 पूर्वाह्न

views 52

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया है

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव राजेश कुमार को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही, उन्हें पूर्णिया प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।   कला, संस्कृत...

जनवरी 18, 2025 11:05 पूर्वाह्न

views 314

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में हो रही है

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में सांगठनिक चुनाव पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।

जनवरी 18, 2025 11:05 पूर्वाह्न

views 56

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिन के दौरे पर पटना आ रहे हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिन के दौरे पर पटना आ रहे हैं। श्री गांधी इस दौरान पटना के ज्ञान भवन में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही वे पार्टी प्रदेश मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता न्यास सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के साथ ...

जनवरी 18, 2025 11:05 पूर्वाह्न

views 49

वक्फ संशोधन कानून पर बनी संयुक्त संसदीय समिति आज पटना आ रही है

वक्फ संशोधन कानून पर बनी संयुक्त संसदीय समिति आज पटना आ रही है। सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता वाली कमिटी राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न मुस्लिम संगठनों और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी राय जानेगी।

जनवरी 18, 2025 11:04 पूर्वाह्न

views 58

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में बेगूसराय जिले में छह सौ करोड़ रूपये की लागत वाली विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में बेगूसराय जिले में छह सौ करोड़ रूपये की लागत वाली विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मनियप्पा गांव में आयोजित कार्यक्रम में वे पंचायत सरकार भवन, खेल मैदान, जल मीनार, तालाब और नवनिर्मित सीढी घाट का उद्घाटन कर...

जनवरी 17, 2025 3:24 अपराह्न

views 42

प्रदेश के विभिन्न भागों में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित

प्रदेश के विभिन्न भागों में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अधिकांश स्थानों पर चार डिग्री सेल्सियस से भी कम का अंतर दर्ज किया गया है।   इस कारण कनकनी बढ़ गई है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान आठ दशमलव छह डिग्री सेल्सि...

जनवरी 17, 2025 3:25 अपराह्न

views 47

बिहार पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ में होटल और परिवहन समेत अन्य सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के प्रति लोगों को सचेत किया

बिहार पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ में होटल और परिवहन समेत अन्य सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के प्रति लोगों को सचेत किया है। इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने परामर्श जारी करते हुए लोगों को ऑनलाइन बुकिंग के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।   परामर्श में कहा गया...

जनवरी 17, 2025 3:16 अपराह्न

views 48

राज्य सरकार ने आचार्य किशोर कुणाल का नाम पद्म विभूषण के लिए अनुशंसित किया

राज्य सरकार ने आचार्य किशोर कुणाल का नाम पद्म विभूषण के लिए अनुशंसित किया है। समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को मान्यता देते हुए बिहार राज्य स्तरीय अनुशंसा समिति ने उनका नाम केंद्र सरकार को भेजा है।   कैबिनेट विभाग की ओर से गृह मंत्रालय को यह अनुशंसा भेजी गई है। उन्नीस सौ बहत्तर बैच के...

जनवरी 17, 2025 3:15 अपराह्न

views 34

बिहार विधान परिषद ने सुप्रीम कोर्ट में राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह को सदन से निष्कासित किये जाने के अपने फैसले को सही ठहराया

बिहार विधान परिषद ने सुप्रीम कोर्ट में राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह को सदन से निष्कासित किये जाने के अपने फैसले को सही ठहराया है। कल हुई सुनवाई के दौरान परिषद के अधिवक्ता ने कहा कि सुनील कुमार सिंह न तो आचार समिति की बैठकों में शामिल हुए और न ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ की गई अपनी ट...

जनवरी 17, 2025 3:15 अपराह्न

views 41

पटना में होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन के कार्यक्रम में बदलाव किया गया

पटना में होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम दो दिन की जगह तीन दिन का होगा। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि नये कार्यक्रम के तहत उन्नीस जनवरी को सचिवों की बैठक आयोजित की जाएगी।   इसमें सभी राज्यों के विधानसभा और विधान परिषद के...