बिहार

फ़रवरी 24, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 53

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल का तीन दिवसीय शताब्दी समारोह कल शताब्दी दौड़ के साथ हुआ शुरू

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल का तीन दिवसीय शताब्दी समारोह कल शताब्दी दौड़ के साथ शुरू हुआ। कल पटना के बापू सभागर में होने वाले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आज समारोह के दूसरे दिन वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। स...

फ़रवरी 24, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 102

राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने 5 जिलों के 44 अंचलों के 661 गांवों में भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त की अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित की

राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने शेखपुरा, बेगूसराय, बांका, जहानाबाद और लखीसराय समेत तेरह जिलों के चौवालीस अंचलों के छह सौ इकसठ गांवों में भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त की अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित कर दी है। इसकी अधिसूचना जारी कर इसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अंतिम रूप से प्रकाशित इन मौजों में ...

फ़रवरी 24, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 125

15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर राज्य के 18 नगर निगमों को अनुदान के रूप में 293 करोड़ रूपये दिए गए

पंद्रहवें वित्त आयोग की अनुशंसा पर राज्य के अठारह नगर निगमों को अनुदान के रूप में दो सौ तिरानवे करोड़ रूपये दिए गए हैं। यह राशि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल और वर्षा जल संचयन पर खर्च की जाएगी। नगर विकास विभाग के अनुसार पटना नगर निगम को छोड़कर राज्य के सभी नगर निगमों को राशि का आवंटन किया गया है। सबसे अध...

फ़रवरी 20, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 54

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी क्षेत्र अनुसंधान परिसर का रजत जयंती समारोह आज से पटना में  

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी क्षेत्र अनुसंधान परिसर (आईसीएआर-आरसीईआर) आज से पटना में अपना रजत जयंती समारोह मना रहा है। शनिवार को होने वाले स्थापना दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए एकीकृत खेती के मॉडल का शुभारंभ किया जाएगा। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए संस्थान के निदेश...

फ़रवरी 8, 2025 10:33 पूर्वाह्न

views 57

रोहतास पुलिस ने शिवसागर थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया

रोहतास पुलिस ने शिवसागर थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लगभग तीन करोड़ रूपये मूल्य के विभिन्न कम्पनियों के इलेक्ट्रानिक्स सामान जब्त किया गया है।

फ़रवरी 8, 2025 10:33 पूर्वाह्न

views 38

पूर्णियां जिले में राज्य उच्च पथ संख्या पैंसठ के फोरलेन और विभिन्न प्रखंडों के पूर्णियां एयरपोर्ट से सीधे सम्पर्क के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू

पूर्णियां जिले में राज्य उच्च पथ संख्या पैंसठ के फोरलेन और विभिन्न प्रखंडों के पूर्णियां एयरपोर्ट से सीधे सम्पर्क के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं को कैबिनेट से स्वीकृति के बाद सभी कार्याे...

फ़रवरी 8, 2025 10:32 पूर्वाह्न

views 48

कामेश्वर चौपाल का अंतिम संस्कार आज सुपौल जिले के मरौना प्रखंड स्थित कमरैल गांव में किया जायेगा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी कामेश्वर चौपाल का अंतिम संस्कार आज सुपौल जिले के मरौना प्रखंड स्थित कमरैल गांव में किया जायेगा। कामेश्वर चौपाल का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था।  

फ़रवरी 8, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 64

तेज पछुआ हवा के प्रभाव से राज्य के औसत तापमान में कमी आई

तेज पछुआ हवा के प्रभाव से राज्य के औसत तापमान में कमी आई है। रूक-रूक कर चल रही तेज हवा के प्रभाव से धूप खिलने के बावजूद ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले अड़तालीस घंटोें के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।   उसके बाद अगले दो दिनों म...

फ़रवरी 8, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 309

पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के सभी ग्राम पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना की कार्य योजना तैयार की

पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने कहा है कि वित्तीय वर्ष दो हजार पच्चीस-छब्बीस के लिए राज्य के सभी ग्राम पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना की कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। अब पंचायत समिति की योजना पूर्ण करने की आखिरी तारीख अट्ठाईस फरवरी है।   वहीं, जिला परिषद के लिए योजनाओं को पूरा कर...

फ़रवरी 8, 2025 10:30 पूर्वाह्न

views 128

प्रदेश में जमीन की जमाबंदी में सुधार के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की जाएगी

प्रदेश में जमीन की जमाबंदी में सुधार के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की जाएगी। राजस्व और भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को शिविर का आयोजन कर पन्द्रह मार्च तक ऐसे मामले निपटाने के आदेश दिये गये हैं।