राज्‍य समाचार

मई 12, 2026 9:13 पूर्वाह्न

views 98

व्हाइट नाइट कोर प्रमुख ने पुंछ में आतंकवाद-रोधी अभियान की समीक्षा की

जम्‍मू कश्‍मीर में व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा ने पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के परिचालन क्षेत्रों का दौरा किया और आतंकवाद-रोधी अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान, कोर कमांडर को वरिष्ठ अधिकारियों ने आतंकवाद-रोधी ग्रिड, खुफिया नेटवर्क और अंतर-एजेंसी समन्वय तंत्...

मई 12, 2026 9:07 पूर्वाह्न

views 119

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के योगदान को सराहा

पूरी दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के योगदान को सम्मान देने के लिए हर वर्ष 12 मई को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है, "हमारी नर्सें- हमारा भविष्य। सक्षम नर्सें जीवन बचाती हैं।" इस अवसर पर, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने उन नर्सों क...

मई 12, 2026 8:59 पूर्वाह्न

views 103

जम्मू-कश्मीर में रैपिडो बाइक कैब सर्विस पर प्रतिबंध

जम्मू-कश्मीर में बाइक और कैब सेवा प्रदाता रैपिडो पर आवश्यक अनुमति के बिना परिचालन के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया गया है। जम्मू के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जसमीत सिंह ने परिपत्र जारी करते हुए कहा कि कंपनी बिना एग्रीगेटर प्रमाणपत्र के काम कर रही थी। सोशल मीडिया पोस्ट में, विशेष परिवहन आयुक्त पॉल महाजन ...

मई 12, 2026 8:53 पूर्वाह्न

views 180

देश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना, उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि की भी संभावना है। विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का अनुमान व्‍यक्‍त किया ह...

मई 12, 2026 8:02 पूर्वाह्न

views 280

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बसु को ED ने गिरफ़्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में दक्षिणी दमदम नगर पालिका भर्ती घोटाले में पूर्व अग्नि शमन और आपात सेवा मंत्री सुजीत बसु को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन काल में सुजीत बसु ने नगर पालिका में विभिन्‍न पदों के लिए कथित रूप से लगभग 150 उम्‍मीदवारों की सिफा...

मई 11, 2026 2:35 अपराह्न

views 467

पश्चिम बंगाल: मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को जमीन हस्तांतरित करने का निर्णय लिया

पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज कहा कि राज्‍य सरकार ने बांग्‍लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जमीन हस्‍तांतरित करने का निर्णय लिया है। चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में नई सरकार गठित होने के बाद आज हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्‍यमं...

मई 11, 2026 2:31 अपराह्न

views 91

तमिलनाडु विधानसभा में आज 100 से अधिक नवनिर्वाचित सदस्‍यों ने शपथ ग्रहण की

तमिलनाडु विधानसभा में आज सौ से अधिक नवनिर्वाचित सदस्‍यों ने शपथ ग्रहण की। मुख्‍यमंत्री सी जोसफ विजय और कैबिनेट सदस्‍यों, प्रतिपक्ष नेता उदयनिधि स्‍टालिन, पूर्व मुख्‍यमंत्रियों इडापड्डी के पलनीसामी तथा ओ.पन्‍नीरसेलवम ने शपथ ली। इसके अलावा प्रमुख सदस्‍यों प्रेमलता विजयकांत, सौम्‍या, अंबूमणि और गठबंधन ...

मई 11, 2026 2:22 अपराह्न

views 121

मध्‍य प्रदेश: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुनो राष्‍ट्रीय उद्यान के खुले जंगल में दो मादा चीते छोड़े

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्‍योपुर जिले में कुनो राष्‍ट्रीय उद्यान के खुले जंगल में आज दो मादा चीता को छोड़ा। ये दोनों चीते इस वर्ष फरवरी में बोत्‍सवाना से भारत लाए गए नौ चीतों में से हैं। उन्हें क्वारंटीन और अनुकूलन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद जंगल में छोड़ा गया। बोत्...

मई 11, 2026 2:09 अपराह्न

views 73

हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले में कार दुर्घटना में छह पर्यटकों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात उपमंडल में पर्यटकों को ले जा रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मृत्‍यु हो गई और दो बच्चों सहित चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों में गुजरात के पांच पर्यटक थे, जबकि चालक हिमाचल प्रदेश के म...

मई 10, 2026 9:37 अपराह्न

views 193

सीएम जोसेफ विजय ने चेन्नई में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने आज चेन्नई में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।  इस बीच, श्री विजय ने त्रिची पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। उन्‍होंने हाल ही में हुए विधा...