राज्‍य समाचार

अप्रैल 11, 2026 2:01 अपराह्न

views 113

पश्चिम बंगाल: शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की कार्रवाई, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य के खिलाफ चल रहा तलाशी अभियान

प्रवर्तन निदेशालय पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और कुछ अन्य के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहा है। निदेशालय ने कर्मचारी चयन आयोग भर्ती घोटाले के संबंध में आज कोलकाता में दो परिसरों की तलाशी ली। पार्थ चटर्जी के आवास और प्रसन्ना कुमार रॉय के कार्यालय ...

अप्रैल 11, 2026 1:56 अपराह्न

views 109

दिल्ली में 30 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों को 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्क में 100% छूट

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को 31 मार्च 2030 तक पथ कर और पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  2030 तक के लिए जारी इलेक्ट्रिक वाहन नीति के मसौदा में यह बात कही है। इस नीति के तह...

अप्रैल 11, 2026 12:37 अपराह्न

views 79

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। कुल 1 हजार 525 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 1 हजार 463 को वैध घोषित किया गया है। दूसरे चरण में 142 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। नामांकन 13 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को निर्धारि...

अप्रैल 11, 2026 12:28 अपराह्न

views 119

महाराष्ट्र के हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिलों में महसूस किए गए हल्के भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिलों में आज सुबह करीब पौने नौ बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के शिरली गांव के उत्तर में स्थित था। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देन...

अप्रैल 11, 2026 12:08 अपराह्न

views 331

महाराष्ट्र सरकार का निर्देश: शहरी गैस वितरण कंपनियां 24×7 हेल्पलाइन चलाएं, आवेदन निपटान केंद्र बढ़ाएं

महाराष्ट्र सरकार ने शहरी गैस वितरण कंपनियों को चौबीस घंटे चलने वाली हेल्पलाइन को सक्रिय करने और पाइपलाइन वाली रसोई गैस कनेक्शन के लिए आवेदन का निपटारा करने वाले केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यह कदम पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न ऊर्जा संकट के मद्देनजर उठाया गया है। खा...

अप्रैल 11, 2026 8:59 पूर्वाह्न

views 320

तेलंगाना: 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद नक्सल मुक्त घोषित हुआ राज्‍य

तेलंगाना में 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद राज्‍य को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि नक्‍सली कमांडर सोडी मल्ला सहित 42 नक्‍सलियों के समर्पण के बाद राज्य नक्‍सल मुक्त हो गया है। श्री रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना राज्य समिति पूरी तरह भंग कर दी गई ह...

अप्रैल 10, 2026 2:42 अपराह्न

views 249

जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

बिहार के जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन में श्री कुमार को शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यसभा के नेता जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन, संसदीय कार्य राज...

अप्रैल 10, 2026 12:48 अपराह्न

views 271

छत्तीसगढ़: कांकेर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 30 पर सड़क दुर्घटना में छह की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कल रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 30 पर एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के नथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर से हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया ह...

अप्रैल 10, 2026 10:47 पूर्वाह्न

views 120

जम्मू-कश्मीर: नशामुक्त भारत अभियान को मजबूत करने के लिए 20 वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त

जम्मू-कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने नशामुक्त भारत अभियान को मजबूत करने के लिए 20 वरिष्ठ अधिकारियों को जिला सलाहकार नियुक्त किया है। विभिन्न सिविल सेवाओं से चुने गए अधिकारी अपने-अपने जिलों में जागरूकता अभियान, प्रवर्तन उपायों और नशामुक्ति प्रयासों की देखरेख करेंगे। वे स्थानीय अधिकारियों और ...

अप्रैल 10, 2026 9:32 पूर्वाह्न

views 77

आज अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने यह भी कहा है कि असम, मेघालय, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दिन भर बिजली कड़कने और तेज हवाओं की संभावना जताई। मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने ...