राज्‍य समाचार

अप्रैल 14, 2026 1:31 अपराह्न

views 104

महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आम्‍बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आम्‍बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें आशा, गरिमा और सामाजिक न्याय का वैश्विक प्रतीक बताया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार तथा अन्‍य मंत्रियों ने मुंबई के दा...

अप्रैल 14, 2026 11:23 पूर्वाह्न

views 4.4K

पश्चिम बंगाल: 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव का पहला चरण, ज़ोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले राजनीतिक दलों ने ज़ोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। राजनीतिक दल रैलियां और रोडशो कर रहें हैं तथा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक,...

अप्रैल 14, 2026 9:37 पूर्वाह्न

views 126

उत्तर प्रदेश: श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा- नोएडा हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया

उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने नोएडा हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके संबंध पाकिस्तान से थे। ऐसे में राज्य में साजिश की संभावना हो सकती है। वहीं, राज्य सरकार ने इन खबरों को अफवाह बता...

अप्रैल 14, 2026 9:31 पूर्वाह्न

views 90

बिहार के मोतीहारी में 15-18 अप्रैल तक प्रदर्शनी का आयोजन करेगा डी.आर.डी.ओ.

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ) 15 से 18 अप्रैल तक बिहार के मोतीहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में एक प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इसमें डी.आर.डी.ओ के अत्याधुनिक तकनीक और उन्नत प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि डीआरडीओ सतह से वायु में भेदने वाली मिसाइल आकाश,...

अप्रैल 14, 2026 8:31 पूर्वाह्न

views 108

सर्वोच्च न्यायालय ने जदयू नेता लालू प्रसाद के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर रद्द करने से इंकार किया

राष्‍ट्रीय जनता दल के वरिष्‍ठ नेता लालू प्रसाद यादव को सर्वोच्‍च न्‍यायालय से बड़ा झटका लगा है। न्‍यायालय ने तथाकथित जमीन के बदले नौकरी मामले में उनके खिलाफ सीबीआई की एफआईआर और आरोप पत्र रद्द करने से इंकार कर दिया है। हालांकि न्‍यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्‍यायमूर्ति एन कोटि‍श्‍वर सिंह की पीठ ने 77...

अप्रैल 11, 2026 3:04 अपराह्न

views 133

शरणार्थियों को मिलेगा पूर्ण संवैधानिक अधिकार, बाहर निकाले जाएंगे घुसपैठी : वरिष्‍ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में शरणार्थियों को सभी संवैधानिक अधिकार दिए जाएंगे और घुसपैठियों को निकाला जाएगा। आज पश्चिम बंगाल में कटवा में, एक रैली में उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर नागरिकता कानून के तहत पात्र आवेदकों क...

अप्रैल 11, 2026 2:34 अपराह्न

views 70

धनशोधन मामले में ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड समेत कई ठिकानों पर तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रियल एस्टेट डेवलपर अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड और उसकी समूह कंपनियों की तलाशी ली है। कल दिल्ली और गुरुग्राम में कंपनी के निदेशकों, प्रमोटरों और संबंधित संस्थाओं से जुड़े 10 परिसरों पर तलाशी ली गई। इस दौरान निदेशालय ने लग...

अप्रैल 11, 2026 2:11 अपराह्न

views 50

असम और मेघालय में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल असम और मेघालय में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। अगले तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश में भी ऐसी स्थिति रहेगी। कोंकण, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइकल में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी कल तक ऐसा ही मौ...

अप्रैल 11, 2026 2:09 अपराह्न

views 85

मध्यप्रदेश: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में, तीन दिन के उन्नत कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में ड्रोन, सोलर पंप और सूक्ष्म सिंचाई की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। महोत्सव में विशेषज्ञ, किसानों से सीधे संवाद करेंगे और कृषि में यांत्रिक मे...

अप्रैल 11, 2026 2:02 अपराह्न

views 96

असम: करीमगंज-उत्तर सीट के बेबीलैंड स्कूल मतदान केंद्र पर आज पुनर्मतदान

असम के श्रीभूमि जिले में, करीमगंज-उत्तर विधानसभा-क्षेत्र के बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा मतदान हो रहा है। इस केंद्र पर कुल 599 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने इस केंद्र पर 9 अप्रैल को इस मतदान को रद्द कर दिया था।