राज्‍य समाचार

अप्रैल 3, 2024 1:54 अपराह्न

views 79

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में शुरू किया घर-घर गारंटी अभियान

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में आज उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली संसदीय क्षेत्र में घर-घर गारंटी अभियान शुरू किया। उन्‍होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की। उन्‍होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्‍ता में आई, तो सरकारी कार्यालयों में रिक्त पद ...

अप्रैल 3, 2024 1:39 अपराह्न

views 67

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का कल होगा आख़िरी दिन

राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने आज नामांकन भरा है।

अप्रैल 3, 2024 1:28 अपराह्न

views 54

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जंतर-मंतर पर सामूहिक-उपवास करेंगे ‘आप’ के जन-प्रतिनिधि

आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उसके सभी मंत्री, विधायक, सांसद और अन्‍य नेता रविवार को जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास करेंगे।  

अप्रैल 3, 2024 1:26 अपराह्न

views 65

भाजपा ने आप नेता आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्‍ली सरकार में मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है। आतिशी ने दावा किया था कि उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया। भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनका आरोप आधारहीन है। उन्होंने यह ...

अप्रैल 3, 2024 11:47 पूर्वाह्न

views 111

महाराष्ट्र: घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के संभाजी नगर छावनी इलाके के एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। तीन मंजिला इमारत में तड़के तीन बजे यह हादसा हुआ। मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।  

अप्रैल 3, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 67

जम्‍मू-कश्‍मीर: उधमपुर में 16 लाख से अधिक मतदाता करेंगे 12 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। इस दौरान 16 लाख 23 हजार से अधिक मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। उधमपुर संसदीय क्षेत्र 5 जिलों में फैला है, जिनमें किश्‍तवाड़, डोडा, रामबन, उधमपुर और कठुआ शामिल हैं। इस क्षेत्र में 16 लाख 23 हजा...

अप्रैल 3, 2024 11:54 पूर्वाह्न

views 66

जम्मू-कश्मीर: त्योहारों के मद्देनजर उपराज्यपाल ने लिया तैयारियों का जायजा

जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने आगामी ईद, नवरात्र और बैसाखी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में कल विभिन्‍न विभागों की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उपराज्‍यपाल ने जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश...

अप्रैल 3, 2024 8:24 पूर्वाह्न

views 61

उत्‍तराखंड: हरिद्वार से रिकॉर्ड 14 प्रत्याशी मैदान में, पहले ही चरण में होगा सभी सीटों पर मतदान

उत्‍तराखंड में सभी पांच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान पहले चरण में होगा। राज्‍य के 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता 55 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का निर्णय करेंगे। राज्य की हरिद्वार लोकसभा सीट पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।  इस बार हरिद्वार से सर्वाधिक 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जो कि एक रिक...

अप्रैल 3, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 57

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज वायनाड से दाखिल करेंगे नामांकन 

कांग्रेस नेता और वायनाड लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद राहुल गांधी आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा वे कालपेट्टा में चुनावी रैली भी करेंगे। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता इस रैली में हिस्सा लेंगे। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की ओर से...

अप्रैल 3, 2024 7:20 पूर्वाह्न

views 75

जम्‍मू-कश्‍मीर: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के. पोल ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा

जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के. पोल ने कल सीमावर्ती राजौरी जिले में संसदीय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों और इसके प्रबंधन के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जिले के नि...