मार्च 27, 2024 8:52 पूर्वाह्न
57
राजस्थानः पहले चरण के लिए 12 सीटों पर 40 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
राजस्थान में लोकसभा चुनावों में पहले चरण में कुल चालीस उम्मीदवारों ने बारह सीटों पर नामांकन-पत्र भरे हैं। जयपुर लोकसभा सीट पर अधिकतम दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन के अंतिम दिन आज भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के उम्मीदवार बड़ी संख्या में नामांकन पत्र भरने की संभावना है।