राज्‍य समाचार

अप्रैल 13, 2024 2:01 अपराह्न

views 77

नोएडा में आज शाम गृहमंत्री अमित शाह एक चुनावी-रैली को संबोधित करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह आज शाम उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में एक रैली को संबोधित करेंगे। वे इस जनसभा में गौतम बुद्ध नगर से भाजपा प्रत्‍याशी महेश शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने डॉ. महेन्द्र नागर को और बहुजन समाज पार्टी ने राजेन्‍द्र स...

अप्रैल 13, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 51

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में भंडारा-गोंदिया लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्र में चुनाव-प्रचार करेंगे

  महाराष्ट्र में, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार ज़ोरों पर है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनसभाएँ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भंडारा-गोंदिया लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार डॉक्टर प्रशांत यादवराव पडोले के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिक...

अप्रैल 13, 2024 11:50 पूर्वाह्न

views 47

मेघालय में दो दिनों का स्‍ट्रॉबेरी-महोत्‍सव कल से शुरु हो गया है

मेघालय में दो दिनों का स्‍ट्रॉबेरी महोत्‍सव कल से शुरु हो गया है। इसका उद्देश्‍य किसानों को स्‍ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रोत्‍साहित करना और राज्‍य में कृषि पर्यटन को बढ़ावा देना है।

अप्रैल 13, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 42

मध्‍यप्रदेशः तीसरे चरण के लिए नामांकन के पहले दिन कल सात उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे

मध्‍यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के पहले दिन कल सात उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे। इस चरण में ग्‍वालियर, गुना, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, मुरैना, सागर और भिंड लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए पर्चे 19 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं।

अप्रैल 10, 2024 4:38 अपराह्न

views 49

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार युक्त राज्य में बदल दिया है: भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह

   भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार युक्त राज्य में बदल दिया है। पश्चिम बंगाल के बुनियादपुर के पाथरघाटा में एक रैली में उन्होंने कहा कि राज्य में बम विस्फोट, भ्रष्टाचार और घुसपैठ आम बात हो गई है। श्री शाह ने कहा कि यहां से भाजपा को 3...

अप्रैल 9, 2024 9:02 अपराह्न

views 67

बिहार में रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र में आज दोपहर आग लगने से पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गयी

      बिहार में रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र में आज दोपहर आग लगने से पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पास के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण फूस के घर में आग लगने से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

अप्रैल 9, 2024 8:56 अपराह्न

views 57

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के पर्वतीय किश्‍तवाड जिले में चेनाब घाटी में तीन दशमलव सात तीव्रता का भूकम्‍प आया

      केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के पर्वतीय किश्‍तवाड जिले में चेनाब घाटी में तीन दशमलव सात तीव्रता का भूकम्‍प आया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्‍ट्रीय भूकम्‍प विज्ञान केन्‍द्र के अनुसार भूकम्‍प शाम चार बजकर 44 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता तीन दशमलव सात थी। यह भूकम्‍प 10 किलोमीटर की गह...

अप्रैल 9, 2024 8:08 अपराह्न

views 50

छात्रों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए गुरूग्राम विश्‍वविद्यालय के उप कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सेल्‍फी पॉइंट का उदघाटन किया

      छात्रों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए गुरूग्राम विश्‍वविद्यालय के उप कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने आज विश्‍वविद्यालय परिसर में एक सेल्‍फी पॉइंट का उदघाटन किया।     उप कुलपति ने इस अवसर पर छात्रों से मतदान प्रक्रिया में पूरे मन से भाग लेने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि छात्रों को...

अप्रैल 9, 2024 8:03 अपराह्न

views 42

पंचकुला में माता मनसा देवी शक्तिपीठ में आज चैत्र नवरात्रि मेला शुरू हो गया

      पंचकुला में माता मनसा देवी शक्तिपीठ में आज चैत्र नवरात्रि मेला शुरू हो गया। मेले के पहले दिन हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने अपनी पत्नी के साथ माता मनसा देवी मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। श्री प्रसाद ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के कैलेंडर का भी अनावरण किया।...

अप्रैल 9, 2024 5:50 अपराह्न

views 39

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- पिछले 10 वर्षों के दौरान असम और पूर्वोत्‍तर राज्यों का इतना विकास हुआ है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ

      भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान असम और पूर्वोत्‍तर राज्यों का इतना विकास हुआ है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। वे असम में लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के चुकुली भोरिया में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  असम के प्रति लापरवाही...