राज्‍य समाचार

अप्रैल 16, 2024 8:08 अपराह्न

views 44

राजधानी स्थित नार्थ ब्‍लाक के गृह मंत्रालय के कार्यालय में आज सुबह मामूली आग लग गई। 

    राजधानी स्थित नार्थ ब्‍लाक के गृह मंत्रालय के कार्यालय में आज सुबह मामूली आग लग गई जिसमें कुछ कम्‍प्‍यूटर और दस्‍तावेज नष्‍ट हो गए। अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से तत्‍परता दिखाते हुए मौके पर आठ दमकल की गाड़ियां भेजीं। मामूली आग पर 10 मिनट में काबू पा लिया। 

अप्रैल 16, 2024 8:06 अपराह्न

views 46

हज यात्रा के लिए लद्दाख में तीन सौ 57 लोगों का आवेदन मंजूर किया गया है

       हज यात्रा के लिए लद्दाख में तीन सौ 57 लोगों का आवेदन मंजूर किया गया है। ये सभी करगिल में यात्रा से संब‍ंधित प्रशिक्षण सत्र में भाग ले रहे हैं। लद्दाख की हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अली मजाज़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हजयात्रियों को सभी जरूरी जानकारी उपलब्‍ध कराना है। उन्‍...

अप्रैल 16, 2024 7:56 अपराह्न

views 38

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए

      छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर सहित तीन जवान घायल हुए हैं।

अप्रैल 16, 2024 7:49 अपराह्न

views 32

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय परिसर में कल देर शाम “संविधान: विकसित भारत की राह करे आसान” विषय पर कवि सम्‍मेलन का आयोजन किया गया

      दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय परिसर में कल देर शाम “संविधान: विकसित भारत की राह करे आसान” विषय पर कवि सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विख्यात कवियों ने अपनी अपनी कविताओं के माध्यम से देशभक्ति के रंग जमाए। जाने माने कवि डॉ हरिओम पँवार ने अपनी कविता “मैं भारत का संविधान हूँ, लाल किले से बोल रहा ...

अप्रैल 16, 2024 7:45 अपराह्न

views 37

नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए इस बार तीन उम्‍मीदवार मैदान में हैं।

      नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए इस बार तीन उम्‍मीदवार मैदान में हैं। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी-एनडीपीपी ने डॉ चुम्बेन मुरी को टिकट दिया है। वे पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस के साझा उम्मीदवार भी हैं। कांग्रेस ने प्रदेश अध्‍यक्ष एस सुपोंगमेरेन जमीर को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। ...

अप्रैल 16, 2024 7:44 अपराह्न

views 42

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक आज शिवसेना-शिंदे गुट में शामिल हो गए

      राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक आज शिवसेना-शिंदे गुट में शामिल हो गए। मुंबई में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में सादुलपुर के विधायक मनोज कुमार और धौलपुर जिले के बाड़ी से विधायक जसवंत सिंह गुर्जर शिवसेना में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे न...

अप्रैल 16, 2024 4:40 अपराह्न

views 49

जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले प्रदेश से चार  करोड़ 28 लाख रुपये मूल्‍य की नकदी और प्रलोभन सामग्रियां जब्‍त की गई हैं।  

    जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले प्रदेश से चार  करोड़ 28 लाख रुपये मूल्‍य की नकदी और प्रलोभन सामग्रियां जब्‍त की गई हैं। कानून प्रवर्तक एजेंसियों ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए गए देशव्‍यापी अभियान के तहत यह कार्रवाई की है।     आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि...

अप्रैल 16, 2024 4:32 अपराह्न

views 35

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज एक चुनावी सभा को सम्‍बोधित किया

      उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों में इन्‍होंने आम जनता के लिए कुछ नहीं किया।      प्रसार भारती के साथ एक विशेष साक्षात्कार में श्री ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले दस वर्षों के शासन में जम्मू-कश्मीर में हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस स...

अप्रैल 16, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 49

कश्‍मीर घाटी: श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में गांदेरबल के पास झेलम नदी में नाव डूबने से चार लोगों की मृत्यु   

कश्‍मीर घाटी में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में गंदबल के पास झेलम नदी में आज सुबह नाव डूबने से चार लोगों की मृत्‍यु हो गई। बताया गया है कि नाव पर कई छोटे बच्‍चे भी सवार थे। श्रीनगर के उपायुक्‍त बिलाल मोहिउद्दीन के अनुसार इस घटना में प्रभावित तीन लोगों का श्रीनगर के एस एम एच एस अस्‍पताल में उपचार किय...

अप्रैल 16, 2024 10:49 पूर्वाह्न

views 40

बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ग्यारह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

बहुजन समाज पार्टी- बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ग्यारह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वाराणसी से प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ बसपा ने अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा गया है। इस बीच, पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बदल दिया है और शिव प्...